राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
Damoh। प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने मंगलवार को नोहटा स्थित अपने निज कार्यालय में जबेरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से पहुंचे नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं से राज्यमंत्री को अवगत कराया। श्री लोधी ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की और त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जबेरा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है तथा आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए वे सदैव तत्पर हैं।
उन्होंने क्षेत्रवासियों का कुशलक्षेम जानने के साथ उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया और कहा कि जनसेवा ही उनका संकल्प है। क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
संवाददाता सोनू अठया स्वराज वाणी दमोह मध्य प्रदेश
