जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत: राज्यमंत्री लखन पटेल
जटाशंकर स्थित कार्यालय में जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देशDamoh: Minister Lakhan Patel Hears Public Grievanc
Damoh। मध्य प्रदेश शासन के राज्यमंत्री लखन पटेल ने शनिवार को दमोह के जटाशंकर स्थित अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

राज्यमंत्री श्री पटेल ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिलने में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी।
इस अवसर पर श्री पटेल ने कहा, “जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। जनता की सेवा करना मेरा दायित्व है और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा।”

उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने की अपेक्षा करते हुए कहा कि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा सभी प्रकरणों का त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से निराकरण किया जाए।
जनसुनवाई के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर सोनू अठया दमोह मध्य प्रदेश
