Damoh में पुलिस आरक्षक ने गुटखा थूकने खोला कार का गेट, पीछे आ रहे दो लोग घायल
परिजनों का आरोप: आवेदन देने के बाद भी आरक्षक पर नहीं हुई FIR या विभागीय कार्रवाई
Damoh । जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र में नर्मदा पेट्रोल पम्प के सामने 5 अक्टूबर को हुए एक हादसे में दो लोग घायल हो गए। आरोप है कि पुलिस आरक्षक नागेंद्र ठाकुर ने गुटखा थूकने के लिए चलती कार का गेट खोल दिया, जिससे पीछे से आ रहे मारुताल निवासी अशोक यादव और उनका साथी घायल हो गए।
घायल अशोक यादव जबलपुर रेफर
हादसे के बाद अशोक यादव को घायल अवस्था में शासकीय चिकित्सालय दमोह ले जाया गया। वहां से उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
परिजनों ने एसपी को दिया आवेदन
परिजनों का कहना है कि उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने के लिए दमोह पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन दिया था। उनका आरोप है कि इसके बावजूद अब तक आरक्षक के खिलाफ एफआईआर तो दूर, विभागीय कार्रवाई तक नहीं हुई है। घटना को चार दिन बीत चुके हैं।
पुलिस का पक्ष नहीं मिला
इस मामले में पुलिस विभाग का पक्ष अभी सामने नहीं आया है।
दैनिक स्वराज वाणी, कोमल अहिरवार (जिला ब्यूरो चीफ)
