—Advertisement—

Dhar जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, कुक्षी वृत्त में ₹69,168 मूल्य की विदेशी शराब जब्त

Author Picture
Published On: 8 July 2026
Dhar जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, कुक्षी वृत्त में ₹69,168 मूल्य की विदेशी शराब जब्त

—Advertisement—

धार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, कुक्षी वृत्त में ₹69,168 मूल्य की विदेशी शराब जब्त

जिला ब्यूरो विजय द्विवेदी

*Dhar ,जिला कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के निर्देशानुसार तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री दीपक अवस्थी के मार्गदर्शन में धार जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान निरंतर जारी है। इसी कड़ी में आबकारी वृत्त कुक्षी द्वारा ग्राम नरझली में एक बड़ी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी मदिरा जब्त की गई है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मोहनलाल भायल के नेतृत्व में वृत्त कुक्षी की आबकारी उप निरीक्षक सुश्री रीनू भिंडे द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना पर ग्राम नरझली स्थित एक मकान की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वहां से 15 पेटी विभिन्न ब्रांड की विदेशी मदिरा बरामद हुई।

कार्यवाही में कुल 167.28 बल्क लीटर विदेशी मदिरा जब्त की गई, जिसका अनुमानित मूल्य 69,168 रुपये है। जब्त सामग्री में 144 नग माउंट सुपर स्ट्रांग बीयर (500ml), 05 पेटी लेमाउंट (Lemount) बीयर (कुल 120 नग, 500ml), 02 पेटी लंदन प्राइड व्हिस्की (24 बोतल, 750ml) और 02 पेटी बैगपाइपर व्हिस्की (96 पाव, 180ml) शामिल हैं।
मौके पर आरोपी लोकेश पिता गणपत डोडवे, निवासी नरझली, फरार होने में सफल रहा। विभाग द्वारा उक्त आरोपी के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

इस कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक चेतन वेद, अविनाश भूरिया, आबकारी आरक्षक रत्ना अमलियार, पद्मा बघेल, राशी सोलंकी तथा धरमपुरी एवं गंधवानी का आबकारी स्टाफ सम्मिलित रहा।
जिला आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के विरुद्ध यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp