Silwani में वर्षा योग संपन्न होने पर तारण तरण जैन समाज ने किया भव्य आयोजन, चांदी की पालकी में निकली शोभायात्रा
बाल ब्रह्मचारी श्री बसंत जी महाराज के वर्षा योग का समापन, संपूर्ण रायसेन जिले से पहुंचे समाजजन
Silwani। नगर में अखंड दिगंबर तारण तरण जैन समाज के संत बाल ब्रह्मचारी श्री बसंत जी महाराज का वर्षा योग (वर्षा वास) संपन्न होने पर तारण तरण जैन समाज ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें पूरे रायसेन जिले से समाजबंधु शामिल हुए।
अतिथियों का स्वागत-सम्मान, महाराज ने दिए धर्म वचन
कार्यक्रम में समाज की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया। बसंत जी महाराज ने अपने धर्म वचनों से जनसमुदाय को संबोधित किया।
चांदी की पालकी में ग्रंथ के साथ निकली शोभायात्रा
इस अवसर पर नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। इसमें चांदी की पालकी में गुरु महाराज द्वारा रचित ग्रंथ को विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। समाज के साथ आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने चल समारोह में शामिल होकर शोभा बढ़ाई।
(सिलवानी से संवाददाता वैभव जैन मस्ताना की रिपोर्ट)
