—Advertisement—

माण्डू में इंजीनियर्स के लिए तीन दिवसीय प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न, तकनीकी कौशल हुआ सशक्त

Author Picture
Published On: 15 September 2025
WhatsApp Image 2025 09 15 at 8.03.19 AM 1

—Advertisement—

माण्डू, मध्यप्रदेश (15 सितंबर 2025) – बाएफ लाइवलीहुड्स मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन (NRM) तकनीकी प्रशिक्षण माण्डू में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। मध्यप्रदेश और गुजरात के इंजीनियर्स, परियोजना प्रमुख और विशेषज्ञों ने इस प्रशिक्षण में भाग लेकर अपने तकनीकी कौशल को और अधिक सशक्त किया।

इस प्रशिक्षण का शुभारंभ बाएफ के रीजनल डायरेक्टर डॉ. रविराज जाधव और राज्य प्रमुख पवन पाटीदार के स्वागत भाषण से हुआ। तीन दिनों तक चले आवासीय प्रशिक्षण में विभिन्न विशेषज्ञों ने अपने अनुभव और तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रमुख विशेषज्ञों में शामिल थे – आर.सी. कोते (CTPE-NRM), विलास पाटील (TPE-NRM), विक्की शिरोले (IT विशेषज्ञ), जे.एल. पाटीदार (रीजनल इंचार्ज), शशांक सिंह राजपूत और हरिओम पटेल

WhatsApp Image 2025 09 15 at 8.03.27 AM

प्रशिक्षण के मुख्य आकर्षण:

  • नेट प्लानिंग, भूमि उपयोग, जलग्रहण संरचनाएं और सर्वेक्षण उपकरणों का उपयोग।

  • चेक डैम डिजाइन, लिफ्ट इरिगेशन सिस्टम और रूफ टॉप वाटर हार्वेस्टिंग।

  • डीपीआर तैयार करने के लिए जियो-पोर्टल का प्रशिक्षण।

  • फील्ड प्रशिक्षण के दौरान संरचनाओं का प्रत्यक्ष अध्ययन और मापन।

  • समूह गतिविधियों के माध्यम से परियोजना-वार समीक्षा और आगामी कार्ययोजना (मार्च 2026 तक) का निर्धारण।

  • क्रय प्रक्रियाएं और डिजिटाइजेशन पर विशेष सत्र।

समापन दिवस पर प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा किए और विशेषज्ञों से फीडबैक प्राप्त किया। सभी ने प्रशिक्षण को अत्यंत व्यवहारिक और उपयोगी बताते हुए इसे क्षेत्रीय स्तर पर सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

WhatsApp Image 2025 09 15 at 8.03.25 AM

पूरे कार्यक्रम में पवन पाटीदार, आर.सी. कोटे, विलास पाटील, जे.एल. पाटीदार, शशांक सिंह राजपूत, हरिओम पटेल, आयुषी त्रिवेदी, पुरुषोत्तम मीना, संदीप लेवा, नन्दू तालमपुरे, विनय पाटीदार, बलवान चौहान, स्नेहल महला सहित मध्यप्रदेश और गुजरात की टीम शामिल रही। आभार प्रदर्शन सुश्री आयुषी त्रिवेदी ने किया।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp