—Advertisement—

सीएम मोहन यादव ने निजी स्कूलों को 489 करोड़ की फीस प्रतिपूर्ति दी, अगले साल से किताबें होंगी सस्ती

Author Picture
Published On: 29 September 2025
cm mohan yadav harda

—Advertisement—

सीएम मोहन यादव ने 489 करोड़ रुपये निजी स्कूलों के खातों में ट्रांसफर किए, अगले साल से किताबें भी होंगी सस्ती

हरदा, 29 सितंबर 2025: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को हरदा जिले के खिरकिया में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के अंतर्गत 20,652 निजी स्कूलों के खातों में 489 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। यह राशि वर्ष 2023-24 में नि:शुल्क पढ़ाई कर रहे 8.45 लाख बच्चों की फीस की प्रतिपूर्ति के लिए जारी की गई है।

कार्यक्रम छीपाबड़ स्थित सियोन रे स्कूल में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन को पुलिस ने नियंत्रित किया और उन्हें हिरासत में लिया।

पूर्व मंत्री कमल पटेल ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती पूजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ। इसके बाद स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी किया और जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को उनके लाभ प्रदान किए।

आरटीई अधिनियम के तहत, गैर-सरकारी अनुदान प्राप्त स्कूलों में वंचित और कमजोर वर्ग के बच्चों को उनके नजदीकी विद्यालय की प्रथम प्रवेशित कक्षा में कम से कम 25 प्रतिशत सीटों पर नि:शुल्क प्रवेश की सुविधा सुनिश्चित की गई है।

सीएम मोहन यादव ने घोषणा की कि अगले साल से स्कूली बच्चों के लिए किताबें सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के हर चौथे बच्चे को प्राइवेट स्कूल में पढ़ा रही है और उसकी फीस का भुगतान कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से अपील की कि वे अपनी जड़ों और मित्रों को कभी न भूलें और पढ़ाई में आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करें, क्योंकि यही उनका भविष्य के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) है।

साथ ही, मुख्यमंत्री ने हरदा से आशापुर तक 71 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण की भी घोषणा की।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp