—Advertisement—

CM Dr. Mohan Yadav Kolkata Visit: कोलकाता में निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा, MP में निवेश के बड़े अवसर

Author Picture
Published On: 10 September 2025
03 09 2025 mohan yadav 24034781 205134949

—Advertisement—

सीएम डॉ. मोहन यादव 10 सितम्बर को कोलकाता में निवेशकों से करेंगे वन-टू-वन चर्चा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निवेश आकर्षित करने के लिए लगातार देश-विदेश में रोड शो और इंटरैक्टिव सेशन्स कर रहे हैं। इसी क्रम में वे 10 सितम्बर को कोलकाता पहुंचेंगे, जहां वे उद्योग जगत के दिग्गजों से वन-टू-वन मीटिंग करेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री टेक्सटाइल, वस्त्र एवं परिधान, आईटी, ईएसडीएम, मैन्युफैक्चरिंग, फूड प्रोसेसिंग और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे प्रमुख सेक्टर्स में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे।


पीएम मित्रा पार्क और नई निवेश नीतियों पर फोकस

कोलकाता में आयोजित Interactive Session on Investment Opportunities in Madhya Pradesh में पीएम मित्रा पार्क की संभावनाओं को विशेष रूप से प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही इंटीग्रेटेड लैंड बैंक, इंडस्ट्रियल कॉरिडोर्स, प्लग-एंड-प्ले इन्फ्रास्ट्रक्चर और हाल ही में लागू की गई 18 नई निवेश नीतियों की जानकारी भी निवेशकों के साथ साझा की जाएगी।

सरकार का दावा है कि राज्य में Ease of Doing Business के लिए निवेशकों को पारदर्शी और उद्योग-हितैषी माहौल उपलब्ध कराया जा रहा है।


“इनफिनिट पॉसिबिलिटीज इन मध्यप्रदेश” फिल्म होगी प्रदर्शित

सेशन के दौरान उद्योगपतियों को “Infinite Possibilities in Madhya Pradesh” नामक फिल्म दिखाई जाएगी, जिसमें प्रदेश की औद्योगिक प्रगति, विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना और निवेश-हितैषी वातावरण को प्रदर्शित किया जाएगा।


प्रमुख सचिव देंगे प्रेजेंटेशन

औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह निवेशकों को विस्तृत प्रस्तुति देंगे। इसमें निवेश-उपयुक्त परियोजनाओं, औद्योगिक क्षेत्रों में अवसरों और नीतिगत लाभों के बारे में जानकारी साझा की जाएगी।


सीएम का संदेश

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “मध्यप्रदेश निवेश अनुकूल वातावरण, मजबूत आधारभूत संरचना और तेज गति से आगे बढ़ते Ease of Doing Business के साथ देश और दुनिया के निवेशकों के लिए एक बेहतर गंतव्य बन रहा है।”

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp