मऊगंज को सीएम मोहन यादव की सौगात, 241.33 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-भूमिपूजन आज
रीवा/भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार (7 सितंबर) को मऊगंज जिले को 241.33 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का तोहफा देने जा रहे हैं। इस दौरान वे संयुक्त जिला कार्यालय भवन का शिलान्यास करेंगे और अलग-अलग परियोजनाओं का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे।
मुख्यमंत्री कुल 16 पूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण (37.50 करोड़ रुपये) तथा 6 नई योजनाओं का भूमिपूजन (203.83 करोड़ रुपये) करेंगे।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
-
सुबह 11:35 बजे सीएम डॉ. यादव हेलीकॉप्टर से बहुती जलप्रपात पहुंचेंगे, जहां उनका परंपरागत लोकगीत और नृत्य के साथ स्वागत होगा।
-
जलप्रपात का अवलोकन करने के बाद वे दोपहर 12:25 बजे देवतालाब स्थित शिव मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे।
-
इसके बाद देवतालाब स्टेडियम में आयोजित भव्य मुख्य समारोह में शामिल होंगे।
मुख्य समारोह में होंगे बड़े ऐलान
देवतालाब स्टेडियम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न हितग्राही योजनाओं के अंतर्गत लाभ वितरण भी करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।
वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, सांसद जनार्दन मिश्र और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक गिरीश गौतम भी मंच से जनता को संबोधित करेंगे

