—Advertisement—

स्वच्छ शहर लेकिन असुरक्षित जिंदगी: इंदौर में जर्जर मकान, सड़क हादसे और प्रशासन की घोर लापरवाही

Author Picture
Published On: 23 September 2025
21 09 2025 indore road accident latest

—Advertisement—

जर्जर इमारतें, बेलगाम वाहन और लापरवाह प्रशासन: इंदौर में जिंदगी दांव पर

इंदौर, जिसे देश-विदेश में स्वच्छता और संस्कृति की पहचान के रूप में जाना जाता है, इन दिनों हादसों का शहर बनता जा रहा है। एक के बाद एक दुर्घटनाओं ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर शहर को किसकी पनौती लग गई है और जिम्मेदार अधिकारी कहां हैं?

रानीपुरा में पांच मंजिला इमारत ढहने से तीन परिवार मलबे में दब गए। विधायक की बस दुर्घटना ने चार लोगों की जान ले ली। एयरपोर्ट रोड पर ट्रक की चपेट में आने से कई नागरिक असमय मौत के शिकार हो गए। वहीं, एमवाई अस्पताल में चूहों के काटने से दो मासूम बच्चों की मौत हुई, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही उजागर हो गई। इन हादसों में अब तक 12 निर्दोष लोगों की जिंदगी छिन चुकी है।

images 36

प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल उठे हैं। आलोचकों का कहना है कि जो अधिकारी अपने कामों का श्रेय लेने के लिए देश-विदेश तक सम्मान लेने जाते हैं, वही अपने शहर में जिम्मेदारी निभाने से मुंह मोड़ लेते हैं। जनता पूछ रही है—क्या इन मौतों की जवाबदेही कोई लेगा?

नगर निगम पर भी सवाल खड़े हुए हैं। नए निर्माण और कॉलोनियों में कागजी नपाई करने वाले अफसर जर्जर मकानों की तरफ आंखें क्यों मूंद लेते हैं? घटनाओं के बाद ही एडवाइजरी और कार्रवाई की रस्म अदायगी क्यों होती है? बावड़ी हादसे से लेकर अब तक हर त्रासदी के बाद यही पैटर्न दोहराया जा रहा है।

indore truck accident news 1757999033858 1757999039874

राजनीतिक नेतृत्व की भूमिका पर भी आरोप लगे हैं। इंदौर में नौ विधायक, दो मंत्री, एक सांसद और खुद मुख्यमंत्री प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। बावजूद इसके, नगर निगम से लेकर पुलिस व प्रशासनिक तंत्र तक केवल “शुभ लाभ” और दबाव की राजनीति में उलझे दिखाई देते हैं।

जनप्रतिनिधियों से लेकर अफसरशाही तक, सबके लिए यह चेतावनी है कि वे केवल वादे, भाषण और औपचारिक कदमों से जनता को भ्रमित न करें। शहर की जनता को भी अब जागना होगा और अपने अधिकारों की मांग करनी होगी, क्योंकि सवाल सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि इंदौरी जिंदगी की सुरक्षा का है।

 

 

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp