बीते दिनो 30 अक्टूबर 2025 को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात हुई थी बता दे की ये मुलाकात साउथ कोरिया के बुसान में हुई थी जिस का वैश्विक बाजार में सकारात्मक असर अब दिखाई देने लगा है। इस मुलाकात के बाद दोनों देशों के बीच चल रहा ट्रेड वॉर अब शांत होता नजर आ रहा है।
अमेरिका ने चीन पर लगाए टेरिफ को किया10% कम
इस मुलाकात के बाद अमेरिका ने चीन पर लगाए गए टैरिफ में 10% की कटौती की थी , जिसके बाद अब चीन ने अमेरिकी सामानों पर लगे 24% टैरिफ को एक साल के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है। चीन के इस ऐतिहासिक कदम से दोनों देशो के बीच व्यापारिक तनाव में कमी आने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि 10% के बेसिक टैरिफ को लेकर कोई भी बदलाव नही किया गया है एक्सपर्ट्स की माने तो यह निर्णय ग्लोबल ट्रेड सेक्टर के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

Soyabean किसानों को मिलेगा फायदा
चीन के स्टेट काउंसिल टैरिफ कमीशन ने घोषणा की है कि 24% टैरिफ स्थगित करने के साथ ही अब चीन 10 नवंबर से अमेरिकी कृषि उत्पादों पर लगे 15% तक के टैरिफ को भी हटा लेगा। यह फैसला सोयाबीन, मक्का और गेहूं जैसे अमेरिकी कृषि उत्पादों के निर्यातकों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। विशेष रूप से Soyabean किसानों को इससे बड़ा लाभ होगा, क्योंकि चीन उनके लिए सबसे बड़ा बाजार रहा है। ट्रेड वॉर के दौरान लगे प्रतिबंधों से अमेरिकी किसानों को करीब 12 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था। अब इस नई नीति से कृषि निर्यात में तेजी आने की उम्मीद है और अमेरिकी एग्रीकल्चर सेक्टर में फिर से उछाल देखा जा सकता है।
डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच करीब दो घंटे चली बातचीत चली जिसमे व्यापक आर्थिक और व्यापारिक समझौतों पर चर्चा हुई थी। जिसके बाद दोनों नेताओं ने न केवल टैरिफ में रियायत देने का फैसला किया, बल्कि रेयर अर्थ मिनरल्स और सोयाबीन व्यापार को लेकर भी सकारात्मक निर्णय लिए।
ट्रंप बोले ~ यह दोनों देशों के बीच संबंधों की नई शुरुआत है
ट्रंप ने कहा यह मुलाकात “अद्भुत” है साथ ही उन्होंने इसे दोनों देशों के बीच संबंधों की नई शुरुआत बताया । चीन ने अमेरिकी सामानों पर 24% टैरिफ हटाने के फैसला लेकर इस बात को और मजबूत कर दिया है कि दोनों देशो के बीच ट्रेड टेंशन धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। इससे वैश्विक बाजार में स्थिरता आने की भी पूरी उम्मीद है।
