—Advertisement—

Chief Minister Dr. Mohan Yadav ने सारंगपुर को दी विकास की ऐतिहासिक सौगातें, विधायक प्रतिनिधि पृथ्वीराज टेटवाल ने मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल व मुख्यमंत्री का जताया आभार

Author Picture
Published On: 1 July 2026
Chief Minister Dr. Mohan Yadav

—Advertisement—

Chief Minister Dr. Mohan Yadav ने सारंगपुर को दी विकास की ऐतिहासिक सौगातें,

संवादाता : मनोज पुष्पाद सारंगपुर

विधायक प्रतिनिधि पृथ्वीराज टेटवाल ने मुख्यमंत्री एवं मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल का जताया आभार

सारंगपुर। जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन अवसर पर सारंगपुर ने विकास का एक ऐतिहासिक अध्याय देखा। प्रदेश के यशस्वी Chief Minister Dr. Mohan Yadav के आगमन पर विधायक प्रतिनिधि पृथ्वीराज टेटवाल के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। पारंपरिक सम्मान स्वरूप गदा भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया तथा सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र को मिली अभूतपूर्व विकास सौगातों के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में सारंगपुर, पचोर एवं आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएँ कीं। उन्होंने सारंगपुर नगर में रेडेंसिफिकेशन योजना के अंतर्गत जर्जर शासकीय भवनों एवं आवासों के पुनर्निर्माण, शासन संधारित अंबे माता मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण, नवीन फोरलेन मार्ग के समीप हाउसिंग बोर्ड की आधुनिक आवासीय कॉलोनी, सारंगपुर–संडावता मार्ग पर उतावली नदी पर नवीन पुल, करौंदी से हीरापुरा तक सड़क निर्माण , पचोर एवं सारंगपुर नगर परिषद तथा जिले की सम्पूर्ण नगर परिषदों के लिए द्वारका नगरी योजना के तहत सड़क निर्माण सहित अनेक विकास कार्यों की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को नई पहचान देने के उद्देश्य से भैंसवा माता लोक के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत करने की घोषणा भी की। इन विकास कार्यों से क्षेत्र के आधारभूत ढांचे, पर्यटन, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि पृथ्वीराज टेटवाल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं क्षेत्रीय विधायक, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सारंगपुर विधानसभा को मिली ये ऐतिहासिक सौगातें मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व और मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल के सतत प्रयासों का परिणाम हैं।

उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। वहीं हमारे लोकप्रिय विधायक एवं मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल ने क्षेत्र की जनता की भावनाओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं को निरंतर शासन स्तर पर प्रभावी ढंग से रखा, जिसके परिणामस्वरूप आज सारंगपुर को इतनी बड़ी विकास सौगातें प्राप्त हुई हैं।”

पृथ्वीराज टेटवाल ने आगे कहा कि सारंगपुर की जनता मुख्यमंत्री और मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल के प्रति कृतज्ञ है। सड़क, पुल, आवास, धार्मिक पर्यटन, नगरीय विकास एवं आधारभूत संरचना से जुड़े ये निर्णय आने वाले वर्षों में क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने का कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में सारंगपुर विकास की नई पहचान स्थापित करेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये घोषणाएँ सारंगपुर विधानसभा के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होंगी।

 

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp