—Advertisement—

जावरा : जीवन के ‘सूर्यास्त’ के बाद भी 2 जिंदगियों में उजाला कर गए शतायु Kanhaiyalal Chhajed के छाजेड़ परिवार ने पेश की मानवता की मिसाल

Author Picture
Published On: 14 July 2026
जीवन के ‘सूर्यास्त’ के बाद भी 2 जिंदगियों में उजाला कर गए शतायु Kanhaiyalal Chhajed के छाजेड़ परिवार ने पेश की मानवता की मिसाल

—Advertisement—

जीवन के ‘सूर्यास्त’ के बाद भी दो जिंदगियों में उजाला कर गए शतायु कन्हैयालाल जी छाजेड़ के छाजेड़ परिवार ने पेश की मानवता की मिसाल

संवाददाता: संदीप राका

​जावरा (निप्र) व्यक्ति यदि चाहे तो जीवन पर्यंत समाज सेवा करने के बाद अपने जीवन के सूर्यास्त (मृत्यु) के पश्चात भी किसी की जिंदगी रोशन कर सकता है।
इस बात को चरितार्थ कर दिखाया है उक्त जानकारी देते हुए लांयस क्लब जावरा के सचिव संदीप रांका ने बताया कि स्थानीय छाजेड़ परिवार (मडावदा वाला) ने
​ जावरा के वयोंवृद्ध नागरिक शतायु श्री Kanhaiyalal Chhajed जिन्होंने अपने जीवन के 100 वें वर्ष में 2 माह पूर्व ही प्रवेश किया उनके अरिहंत शरण (स्वर्गवास) होने पर शोक की इस घड़ी में भी छाजेड़ परिवार के उनके पुत्र कैलाशचंद्र छाजेड व पौत्र शैलेश, निलेश, अंकित, दीपेन्द्र, दिव्य ने एक साहसिक और अनुकरणीय फैसला लिया परिवार ने रूढ़िवादिता से ऊपर उठकर स्वर्गीय कन्हैयालाल जी छाजेंड की मृत्यु उपरांत नेत्रदान करने का ऐतिहासिक संकल्प लिया।

​इस पुनीत संकल्प को लायंस क्लब जावरा के माध्यम से लायन्स नैत्र चिकित्सालय की टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। स्वर्गीय छाजेड़ द्वारा किए गए इस मरणोपरांत नेत्रदान से दो दृष्टिहीन व्यक्तियों के जीवन में पुनः नया उजाला आ सकेगा और वे इस खूबसूरत दुनिया को देख सकेंगे। ऐसे विरले और महान नेत्रदानी श्री छाजेंड समाज के लिए सच्चे प्रेरणास्रोत हैं।
​लायंस क्लब जावरा ने प्रशस्ति पत्र भेट किया गया

छाजेड़ परिवार के इस अत्यंत साहसिक और मानवीय निर्णय पर लायंस क्लब जावरा ने साधुवाद व्यक्त किया है। लायंस क्लब जावरा के अध्यक्ष सुधीर जैन, कोषाध्यक्ष विपिन चौरडिया पुर्वाध्यक्ष द्वय अनिल धारीवाल, यश जैन सह कोषाध्यक्ष कमल सारडा, डॉ राकेश जैन आदि ने दिवंगत आत्मा के निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
​शोक के अत्यंत कठिन क्षणों में भी समाज कल्याण के बारे में सोचना और नेत्रदान जैसा महादान करना पूरे क्षेत्र के लिए एक मिसाल है।

लायंस क्लब जावरा ने छाजेड़ परिवार के इस साहसिक फैसले के आगे नतमस्तक है।लायंस क्लब जावरा के पदाधिकारी
​इस अवसर पर लायंस क्लब के पदाधिकारियों द्वारा छाजेड़ परिवार को आदरपूर्वक ‘नेत्रदान सर्टिफिकेट’ (प्रमाण पत्र) सौंपकर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। इस प्रेरक कार्य की पूरे नगर और समाज में भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।
उक्त जानकारी लायन्स क्लब जावरा के सचिव संदीप रांका ने दि हैं।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp