—Advertisement—

CBI का बड़ा एक्शन: अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल पर 228 करोड़ की धोखाधड़ी का केस दर्ज

Author Picture
Published On: 9 December 2025
6937e5dc8f8f4 cbi case against jai anmol ambani 090319221 16x9 1

—Advertisement—

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो CBI ने उद्योगपति अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ 228 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

CBI को मिली लिखित शिकायत में आरोप लगाया गया था कि जय अनमोल अंबानी, रवींद्र सुधालकर और कुछ अज्ञात सरकारी कर्मचारियों ने धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार से जुड़े अपराध किए हैं। जांच के बाद CBI ने IPC की धारा 120-B, 420 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत नियमित मामला दर्ज किया है।

IMG 20251209 WA0018

अनिल अंबानी का समूह पहले से ही वित्तीय संकट से जूझ रहा है। हाल के वर्षों में कई बैंक धोखाधड़ी मामलों और कर्ज संकट के कारण समूह की मुश्किलें बढ़ी हैं। रिलायंस होम फाइनेंस पर RBI ने पेनल्टी लगाई थी, जबकि SBI, यस बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, PNB और सेंट्रल बैंक जैसी संस्थाओं के साथ गंभीर मामले चल रहे हैं।
इसके अलावा, ED ने पिछले महीने अनिल अंबानी से जुड़ी लगभग 1,400 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की थीं।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp