केविनकेयर ने लॉन्च किया CHIK Quick Creme Hair Color, अब 10 रुपए में 10 मिनट में पाएं परफेक्ट हेयर कलर
Lucknow News, सितंबर 2025: पर्सनल केयर सेक्टर की जानी-मानी कंपनी CavinKare ने अपने लोकप्रिय ब्रांड CHIK के तहत उत्तर प्रदेश में CHIK Quick Creme Hair Color लॉन्च किया है। इस नए प्रोडक्ट के साथ CHIK ने हेयर कलर कैटेगरी में एंट्री की है।
10 मिनट में आसान और स्मूद हेयर कलरिंग
CHIK Quick Creme Hair Color का सबसे बड़ा USP इसका 10-मिनट फास्ट एक्शन फॉर्मूला है। आँवला और भृंगराज जैसे प्राकृतिक तत्वों से भरपूर यह हेयर कलर गहरे और नेचुरल लुकिंग शेड्स देता है। यह प्रोडक्ट उन उपभोक्ताओं के लिए बनाया गया है जो किफायती, क्वालिटी और झंझट-फ्री हेयर कलरिंग चाहते हैं।
मात्र 10 रुपए में उपलब्ध
यह सिंगल-यूज़ सैशे पैक में आता है और उपभोक्ताओं को केवल ₹10 में मिलेगा। पारंपरिक पाउडर हेयर कलर की तुलना में यह अधिक सुविधाजनक है क्योंकि इसमें ना गंदगी होती है, ना ज्यादा तैयारी की जरूरत।
तीन लोकप्रिय शेड्स
CHIK Quick Creme Hair Color उपभोक्ताओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए तीन शेड्स में उपलब्ध है:
-
नेचुरल ब्लैक
-
नेचुरल ब्राउन
-
बरगंडी
श्वेता तिवारी बनीं ब्रांड एंबेसडर
इस लॉन्च को और प्रभावी बनाने के लिए CHIK ने टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। कंपनी ने इसके लिए एक 360° मार्केटिंग कैंपेन शुरू किया है जिसमें प्रिंट, डिजिटल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शामिल हैं।
CavinKare की विज़न
लॉन्च के मौके पर CavinKare के बिजनेस हेड (पर्सनल केयर) रजत नंदा ने कहा:
“उत्तर प्रदेश में उपभोक्ता अब ऐसे हेयर कलर चाहते हैं, जो गुणवत्ता, सुविधा और किफायत को एक साथ लाएँ। CHIK Quick Creme Hair Color इस गैप को भरता है और केवल 10 मिनट में शानदार परिणाम देता है।”
कहां मिलेगा?
यह नया हेयर कलर उत्तर प्रदेश के सभी रिटेल आउटलेट्स और किराना स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। कंपनी का लक्ष्य है कि हर उपभोक्ता तक सुलभ और इनोवेटिव हेयर कलरिंग सॉल्यूशन पहुँचाया जा सके।

