—Advertisement—

दिगम्बर Jain सोशल ग्रुप फेडरेशन के महाकोशल-विंध्य रीजन अध्यक्ष सीए मनोज जैन प्रतिष्ठात्मक चुनाव में भारी मतों से विजयी

Author Picture
Published On: 11 May 2026
Jain

—Advertisement—

जबलपुर। 10 मई, रविवार को जबलपुर की अग्रणी सामाजिक संस्था Jain मिलन समिति जबलपुर के वर्ष 2026-28 हेतु आयोजित प्रतिष्ठात्मक एवं प्रतिस्पर्धात्मक चुनाव संपन्न हुए। अंतिम 7 राउंड की मतगणना के पश्चात घोषित परिणामों में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सीए मनोज जैन ने अपने प्रतिद्वंद्वी राजेश जैन CA को 41 मतों से पराजित कर शानदार विजय प्राप्त की।
विशेष उल्लेखनीय है कि सीए मनोज जैन की संपूर्ण पैनल के सभी 16 प्रत्याशी भी भारी मतों से विजयी घोषित हुए, जिससे समर्थकों एवं समाजजनों में हर्ष का वातावरण व्याप्त है।
नवनिर्वाचित टीम में सचिव पद हेतु राजा जैन (ओटीसी पार्ट्स), कोषाध्यक्ष पद हेतु इंजी. शरद सिंघई, उपाध्यक्ष पद हेतु आशीष जैन ‘सर्फ’, सहसचिव पद हेतु अनिल जैन ‘लाड़ू’, सहकोषाध्यक्ष पद हेतु सुधीर जैन ‘ही एंड शी’, सांस्कृतिक सचिव पद हेतु आकाश जैन तथा सह सांस्कृतिक सचिव पद हेतु आदेश जैन ‘ननु’ विजयी घोषित हुए।
इसी प्रकार कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रवीण सिंघई, डॉ. अंकित सेठ, आशीष जैन, विमल जैन, राजेश नायक, मनीष नवकार, ऋषि जैन ‘फार्मा’ एवं राहुल जैन ‘नंदन’ ने भी विजय प्राप्त की।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों एवं समाजजनों ने विजयी प्रत्याशियों का पुष्पमालाओं एवं शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया। समाज के वरिष्ठजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित टीम के नेतृत्व में जैन मिलन समिति जबलपुर सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा कार्यों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।
सीए मनोज जैन की इस ऐतिहासिक विजय पर दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के महासचिव विनय-अनिता जैन, महाकोशल-विंध्य रीजन के निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप-ममता जैन, सुधीर जैन “न्यू लक्ष्मी”, मुल्कराज बादशा, डॉ. यतीश जैन, विकास जैन, नवीन जैन, कपिल जैन, आलोक मोदी, अंजुल जैन “सिम्प्लेक्स”, संजय जैन “माइक्रोलैंड”, प्रशांत जैन “विजयंत”,अमित जैन “नाना” नितिन जैन “टैली वाला” सहित अनेक समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

सादर
नितिन जैन
जबलपुर
मोबा. 9893037930

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp