—Advertisement—

Breaking News : Sonam Wangchuk अस्पताल में भर्ती, पत्नी गीतांजलि आंगमो ने मेडिकल रिपोर्ट नहीं दिखाने का लगाया आरोप

Author Picture
Published On: 18 July 2026
Breaking News : Sonam Wangchuk अस्पताल में भर्ती, पत्नी गीतांजलि आंगमो ने मेडिकल रिपोर्ट नहीं दिखाने का लगाया आरोप

—Advertisement—

Sonam Wangchukv अस्पताल में भर्ती, पत्नी गीतांजलि आंगमो ने मेडिकल रिपोर्ट नहीं दिखाने का लगाया आरोप

सामाजिक कार्यकर्ता Sonam Wangchuk  को दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिनों से जारी भूख हड़ताल के बाद शनिवार को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो ने इस कार्रवाई को लेकर कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने की जानकारी न तो उन्हें दी गई और न ही परिवार के अन्य सदस्यों को।

गीतांजलि आंगमो के अनुसार, शुक्रवार शाम सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों ने सोनम वांगचुक की जांच की थी और उस समय उनके सभी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संकेत सामान्य थे। हालांकि बाद में अस्पताल की ओर से बताया गया कि उनके शरीर में पोटैशियम का स्तर कम हो गया है और उनकी स्थिति गंभीर हो सकती है। उन्होंने दावा किया कि मेडिकल रिपोर्ट दिखाने की मांग करने के बावजूद उन्हें रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई।

गीतांजलि आंगमो ने कहा कि सोनम वांगचुक की तबीयत खराब होने के बावजूद प्रस्तावित मार्च तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि स्वास्थ्य कारणों से सोनम वांगचुक मार्च में शामिल नहीं हो पाते हैं, तो वह स्वयं उनकी ओर से मार्च का नेतृत्व करेंगी।

स्काईरूट एयरोस्पेस ने रचा इतिहास, भारत का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 सफलतापूर्वक लॉन्च

भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा। निजी स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने अपने पहले ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 का सफल प्रक्षेपण किया। यह लॉन्च आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया गया।

‘आगमन’ मिशन के तहत लॉन्च किए गए विक्रम-1 रॉकेट ने अपने सभी चरण सफलतापूर्वक पूरे किए और पेलोड को निर्धारित कक्षा में स्थापित किया। इस उपलब्धि को भारत के निजी अंतरिक्ष उद्योग के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, वर्ष 2020 में किए गए स्पेस सेक्टर सुधारों के बाद निजी कंपनियों के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र में नए अवसर खुले हैं। विक्रम-1 की सफलता भारतीय निजी कंपनियों की बढ़ती तकनीकी क्षमता और वैश्विक अंतरिक्ष बाजार में उनकी मजबूत भागीदारी को दर्शाती है।

सुप्रीम कोर्ट ने ‘सेकेंड क्लास पैसेंजर’ शब्द पर जताई आपत्ति, कहा- यात्री की पहचान खर्च से नहीं होनी चाहिए

सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे में इस्तेमाल होने वाले ‘सेकेंड क्लास पैसेंजर’ शब्द को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। अदालत ने कहा कि किसी यात्री की पहचान उसकी आर्थिक क्षमता या खर्च के आधार पर नहीं होनी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ‘सेकेंड क्लास’ शब्द केवल रेलवे कोच की श्रेणी के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए, न कि यात्रियों के लिए।

इसी मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि ट्रेन हादसे में मृत यात्री के पास टिकट नहीं मिलने मात्र से उसके परिवार को मुआवजे से वंचित नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने मृतक की पत्नी को 8 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया और केंद्र सरकार को चार सप्ताह में भुगतान करने के निर्देश दिए।

हैदराबाद स्कूल विवाद: धार्मिक प्रैक्टिस से जुड़े होमवर्क मामले में FIR दर्ज

हैदराबाद के एक निजी स्कूल में हिंदू छात्र को कथित तौर पर इस्लामिक धार्मिक प्रैक्टिस से जुड़ा होमवर्क दिए जाने का मामला सामने आया है। छात्र की बुआ की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षिका समेत अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत की गई है। विवाद सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने संबंधित शिक्षिका को सेवा से हटा दिया।

वहीं, स्कूल परिसर में घुसकर तोड़फोड़ करने के आरोप में कुछ लोगों के खिलाफ भी अलग मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

होर्मुज स्ट्रेट में तनाव बढ़ा, टैंकर विस्फोट के दावे पर ईरान और अमेरिका आमने-सामने

मध्य पूर्व में तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट में दो तेल टैंकरों में विस्फोट और आग लगने के दावे को लेकर ईरान और अमेरिका आमने-सामने आ गए हैं।

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया कि दो तेल टैंकर समुद्री माइंस से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुए। हालांकि अमेरिका के सेंट्रल कमांड ने इन दावों को खारिज करते हुए इन्हें गलत बताया है।

इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। क्षेत्र में सैन्य गतिविधियों और तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp