—Advertisement—

,

Breaking News : रतलाम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.495 किलो अवैध एमडी ड्रग्स जब्त

Author Picture
Published On: 25 August 2026
Breaking News : रतलाम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.495 किलो अवैध एमडी ड्रग्स जब्त

—Advertisement—

रतलाम में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.495 किलो अवैध एमडी ड्रग्स जब्त

संवाददाता : अर्जुन कुमावत

Breaking News :रतलाम जिले के कालूखेड़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2.495 किलोग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है। पुलिस के अनुसार, बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपये है। इसके अलावा पुलिस ने करीब 20 लाख रुपये कीमत की एक काले रंग की क्रेटा कार भी जब्त की है। इस तरह जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 2 करोड़ 70 लाख रुपये आंकी गई है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल और नगर पुलिस अधीक्षक जावरा युवराजसिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कालूखेड़ा निरीक्षक शंकरसिंह चौहान और उनकी टीम ने संदिग्ध वाहन की घेराबंदी की।

पुलिस ने काले रंग की क्रेटा कार क्रमांक RJ 27 CP 3608 की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 2.495 किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद होने की बात सामने आई।

WhatsApp Image 2026 08 25 at 12.41.53 AM

आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, लखन पिता भेरूलाल मीणा, निवासी भाकरखेड़ी, थाना कालूखेड़ा, जिला रतलाम फरार है। इसके अलावा क्रेटा कार के चालक और अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जब्त किया गया मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। मामले की जांच के दौरान नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शंकरसिंह चौहान, उपनिरीक्षक दिनेश राठौर, प्रधान आरक्षक विजय निनामा, आरक्षक यशवंत जाट, नितिन जोशी, हिममतसिंह चौहान, पवन जाट, कमलेश बुनकर, राजपालसिंह, अनिल पाटीदार, लक्ष्मणसिंह और महिला आरक्षक योगिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की अहम सफलता माना जा रहा है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp