—Advertisement—

भिलाई में ब्रह्माकुमारीज़ की अनूठी पहल, मेडिटेशन के बाद 192 यूनिट रक्तदान

Author Picture
Published On: 23 August 2026
WhatsApp Image 2026 08 23 at 6.09.43 PM 1

—Advertisement—

भिलाई में ब्रह्माकुमारीज़ रक्तदान महाअभियान के दौरान रक्तदाताओं ने पहले पांच मिनट मेडिटेशन किया और फिर रक्तदान किया। अभियान में कुल 192 यूनिट रक्तदान हुआ।

ब्रह्माकुमारीज़ रक्तदान महाअभियान में आत्मिक उत्साह, 192 यूनिट रक्तदान से मानवता की अनूठी मिसाल

दैनिक स्वराज वाणी, भिलाई

भिलाई, 23 अगस्त 2026। ब्रह्माकुमारीज़ रक्तदान महाअभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के भिलाई में रविवार को आत्मिक उत्साह और सकारात्मक चिंतन के साथ 192 यूनिट रक्तदान किया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के समाज सेवा प्रभाग द्वारा संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि के 19वें पुण्य स्मृति दिवस एवं विश्व बंधुत्व दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित पांच दिवसीय विशाल रक्तदान महाअभियान के अंतर्गत सेक्टर-7 स्थित पीस ऑडिटोरियम एवं राजयोग भवन में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित हुआ।

अभियान का संदेश “मानवता का करें कल्याण, आओ मिलकर करें रक्तदान” रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए रक्तदान किया। इस अवसर पर कुल 192 यूनिट रक्तदान हुआ।

WhatsApp Image 2026 08 23 at 6.09.42 PM

आध्यात्मिक चिंतन के साथ रक्तदान बना विशेष आकर्षण

ब्रह्माकुमारीज़ रक्तदान महाअभियान में रक्तदान से पहले आध्यात्मिक चिंतन और मेडिटेशन इसकी विशेषता रही। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद टेक्निकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. अरुण अरोरा ने संस्था द्वारा आयोजित रक्तदान महाअभियान की सराहना करते हुए कहा कि यहां रक्तदान की एक सुंदर और अनूठी विधि देखने को मिली।

उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से पहले सभी लोग आध्यात्मिक चिंतन करते हुए लगभग पांच मिनट परमात्मा की याद में मेडिटेशन कर अपनी आत्मिक ऊर्जा को बढ़ाते हैं और उसके बाद रक्तदान करते हैं। उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके लिए अद्भुत और पहली बार देखने वाला है।

डॉ. अरुण अरोरा ने विश्वास व्यक्त किया कि इस भावना और सकारात्मक ऊर्जा के साथ दिया गया रक्त जरूरतमंद व्यक्ति के स्वास्थ्य लाभ में सहायक बनेगा।

कृष्णा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन आनंद त्रिपाठी ने की सराहना

कृष्णा पब्लिक स्कूल के चेयरमैन आनंद त्रिपाठी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था के परिसर में आकर आत्मिक शांति की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि यहां रक्त लेने वाले भी सुखी हैं, रक्त देने वाले भी सुखी हैं और यह रक्त जिसे चढ़ाया जाएगा, वह भी शीघ्र स्वस्थ होकर सुखी बनेगा।

 

दीप प्रज्वलन से हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाई।

रक्तदान के दौरान सेवा, सकारात्मक चिंतन और आध्यात्मिक वातावरण का विशेष समन्वय देखने को मिला। रक्तदाताओं ने मानव जीवन की रक्षा के उद्देश्य से रक्तदान कर समाज के सामने सेवा का संदेश दिया।

WhatsApp Image 2026 08 23 at 6.09.44 PM

अतिथियों ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह

ब्रह्माकुमारीज़ रक्तदान महाअभियान में पं. जवाहरलाल नेहरू अनुसंधान एवं चिकित्सालय, सेक्टर-9 के डायरेक्ट सीएमओ इंचार्ज डॉ. उदय, डॉ. दीपक दास महापात्रा, ब्लड बैंक इंचार्ज राजीव शर्मा, जिला ब्लड सेंटर दुर्ग के मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी, सिविल सर्जन डॉ. आशीष कुमार मिंज, डॉ. एस.आर. चुरेंद्र, नोडल ब्लड बैंक ऑफिसर दुर्ग टी.एस. एंथोनी, काउंसलर, शोभराज अग्रवाल, एडिशनल एसपी सिटी, सत्य प्रकाश तिवारी, सीएसपी, अपेक्स बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर कमल नारायण, समाजसेवी इंद्रजीत सिंह, मनीष पाण्डेय तथा सांसद विजय बघेल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 08 23 at 6.09.42 PM

अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

रक्तदाताओं को दी गई ईश्वरीय सौगात

रक्तदाताओं के लिए कार्यक्रम स्थल पर सेल्फी जोन की भी व्यवस्था की गई थी, जहां रक्तदाताओं ने अपनी तस्वीरें खिंचवाईं। इसके पश्चात सेवाकेंद्र की ओर से रक्तदाताओं को परमात्मा का पत्र, ईश्वरीय सौगात एवं प्रसाद स्वरूप फलाहार प्रदान किया गया।

इस आयोजन के माध्यम से रक्तदान के साथ-साथ समाज में मानवता, भाईचारे, सकारात्मक चिंतन और सेवा की भावना का संदेश भी दिया गया।

WhatsApp Image 2026 08 23 at 6.09.44 PM 1

WhatsApp Image 2026 08 23 at 6.09.44 PM 1

आशा दीदी ने सभी का जताया आभार

भिलाई सेवाकेंद्रों की निदेशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी आशा दीदी जी ने इस सेवा कार्य में सहभागी सभी अतिथियों, रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया।

उन्होंने रक्तदान जैसे मानवीय कार्य में आगे आने वाले सभी रक्तदाताओं की भावना की सराहना की। कार्यक्रम का सुंदर एवं विधिवत संचालन वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी प्राची दीदी ने किया।

एक नजर में कार्यक्रम

स्थान: पीस ऑडिटोरियम एवं राजयोग भवन, सेक्टर-7, भिलाई
दिनांक: 23 अगस्त 2026
रक्तदान: 192 यूनिट
आयोजक: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, समाज सेवा प्रभाग
अवसर: राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि का 19वां पुण्य स्मृति दिवस एवं विश्व बंधुत्व दिवस
संदेश: “मानवता का करें कल्याण, आओ मिलकर करें रक्तदान”

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp