—Advertisement—

पुस्तक ‘मेरे पत्र संपादक के नाम अखबारों में’ का लोकार्पण, अतिवीर जैन पराग को मिला ‘मां शारदे उत्कर्ष सम्मान 2026’

Author Picture
Published On: 3 September 2026
पुस्तक ‘मेरे पत्र संपादक के नाम अखबारों में’ का लोकार्पण, अतिवीर जैन पराग को मिला ‘मां शारदे उत्कर्ष सम्मान 2026’पूर्व उपनिदेशक, रक्षा मंत्रालय लेखक, कवि, स्तंभकार, साहित्यकार मोबाइल 94569 66722 what's up 232/1डी,शिवलोक , कंकर खेड़ा, मेरठ केंट-250001

—Advertisement—

पुस्तक ‘मेरे पत्र संपादक के नाम अखबारों में’ का लोकार्पण, अतिवीर जैन पराग को मिला ‘मां शारदे उत्कर्ष सम्मान 2026’

मेरठ। उत्कर्ष प्रकाशन द्वारा इंजीनियर, कवि एवं साहित्यकार अतिवीर जैन पराग की पुस्तक ‘मेरे पत्र संपादक के नाम अखबारों में’ का लोकार्पण उत्कर्ष प्रकाशन कार्यालय के सभागार में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी शरद चंद्र जैन ने की। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि संजय कुमार शर्मा तथा संस्कार भारती के अध्यक्ष शीलवर्धन रहे।

WhatsApp Image 2026 09 03 at 2.35.18 AM

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों ने पुस्तक का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उत्कर्ष प्रकाशन की ओर से लेखक इंजीनियर अतिवीर जैन पराग को साहित्यिक एवं सामाजिक योगदान के लिए ‘मां शारदे उत्कर्ष सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया।

लेखक अतिवीर जैन पराग ने बताया कि पुस्तक में वर्ष 1976 से विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित उनके दुर्लभ पत्रों को संकलित किया गया है। पुस्तक में देशभर के 18 समाचार पत्रों में प्रकाशित कुल 180 पत्रों को स्कैन कर शामिल किया गया है। इनमें जनसत्ता, नवभारत टाइम्स, हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनवाणी, प्रभात, द हिंदू, हमारा युग और मेरठ समाचार सहित अन्य समाचार पत्रों में प्रकाशित पत्र शामिल हैं।

इंजी. कवि अतिवीर जैन * पराग *
पूर्व उपनिदेशक, रक्षा मंत्रालय
लेखक, कवि, स्तंभकार, साहित्यकार 
मोबाइल 94569 66722 what's up
232/1डी,शिवलोक ,
कंकर खेड़ा, मेरठ केंट-250001

उन्होंने बताया कि पुस्तक का दूसरा भाग भी जल्द प्रकाशित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उस दौर में संपादक के नाम लिखे गए शिकायती एवं जनसमस्याओं से जुड़े पत्रों के प्रकाशन के बाद प्रशासन और सरकार द्वारा कई मामलों में त्वरित कार्रवाई की जाती थी। इस दृष्टि से पुस्तक उस समय की पत्रकारिता, जनसरोकार और सामाजिक परिस्थितियों का महत्वपूर्ण दस्तावेज प्रस्तुत करती है।

वरिष्ठ कवि संजय कुमार शर्मा ने कहा कि यह पुस्तक पाठकों और समाज को प्रेरणा देने का कार्य करेगी। पुस्तक की प्रस्तावना में पत्रकार संत राम पाण्डेय ने इसे साहित्य एवं पत्रकारिता के क्षेत्र का ऐतिहासिक दस्तावेज बताया है।

कार्यक्रम के दौरान साहित्यिक प्रस्तुतियों ने भी समां बांधा। इंजीनियर अतिवीर जैन पराग, संजय कुमार शर्मा, कवि वीरेश त्यागी, कवि संजय जैन सत्यम और कवि राम लखन पटेल ने काव्य पाठ प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की खूब वाहवाही बटोरी।

WhatsApp Image 2026 09 03 at 2.35.19 AM 1

अंत में उत्कर्ष प्रकाशन के निदेशक हेमंत शर्मा ने सभी अतिथियों, साहित्यकारों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रीति शर्मा, ए.के. शर्मा एडवोकेट, नितिन शर्मा, नीतिका रानी, हिमांशी, अंकित कुमार, मंगल सिंह, विष्णु गोयल, एस.के. शर्मा सहित अनेक साहित्यप्रेमी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 09 03 at 2.35.19 AM

इंजी. कवि अतिवीर जैन * पराग *
पूर्व उपनिदेशक, रक्षा मंत्रालय
लेखक, कवि, स्तंभकार, साहित्यकार
मोबाइल 94569 66722 what’s up
232/1डी,शिवलोक ,
कंकर खेड़ा, मेरठ केंट-250001

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp