—Advertisement—

,

BMRCL को धमकी भरा ईमेल, बंगलूरू पुलिस हाई अलर्ट पर

Author Picture
Published On: 18 November 2025
Untitled design 2025 11 18T122619.484

—Advertisement—

बंगलूरू में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों अलर्ट पर है। बंगलूरू मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड BMRCL को एक अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के माध्यम से मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी है।

यह धमकी 14 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे भेजी गई, जिसके तुरंत बाद मेट्रो प्रशासन ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद विल्सन गार्डन पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और साइबर सेल को भी शामिल किया गया है।

ईमेल में निजी रंजिश का संकेत

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, धमकी देने वाले व्यक्ति ने ईमेल में दावा किया है कि उसकी तलाकशुदा पत्नी को मेट्रो स्टाफ द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। इसी कथित उत्पीड़न को धमकी का कारण बताया गया है।

bangalore metro launches third 6 coach train construction of phase 2 delayed mr seth 26826

ईमेल में लिखा गया—

“मैं तुम्हारे एक मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ा दूंगा। मुझे आतंकी जैसा महसूस हो रहा है, खासकर कन्नड़ लोगों के प्रति।”
ईमेल की भाषा और भाव से स्पष्ट है कि धमकी देने वाला व्यक्ति व्यक्तिगत तनाव और गुस्से से ग्रस्त हो सकता है। पुलिस अब उसकी पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए डिजिटल फुटप्रिंट खंगाल रही है।

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

धमकी के बाद बंगलूरू मेट्रो के सभी प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यात्रियों के बैगेज की सघन तलाशी की जा रही है और अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। मेट्रो प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

पहले भी मिली हैं धमकियाँ

बंगलूरू में पिछले कुछ महीनों में कई बार धमकी भरे संदेश मिल चुके हैं। जिसमे कई स्कूलों और रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। हाल ही में कर्नाटक के मुख्यमंत्री आवास को भी धमकी दी गई थी। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या इन घटनाओं के बीच कोई संबंध है या ये अलग-अलग लोगों द्वारा की गई शरारतें हैं।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp