—Advertisement—

,

“बीजेपी का गोमाता प्रेम सवालों में! 250 करोड़ चंदा और गौमांस टैक्स-फ्री पर उठे आरोप”

Author Picture
Published On: 24 September 2025
gau mata

—Advertisement—

बीजेपी की कथनी और करनी पर सवाल: गौमांस टैक्स-फ्री करने पर उठे तीखे सवाल

इंदौर। विश्व जैन संगठन एवं जिन शासन एकता संघ के प्रचारक राजेश जैन ‘दद्दू’ और मयंक जैन ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने बीफ निर्यातकों से चुनावी चंदे में 250 करोड़ रुपए लिए हैं और अब मध्य प्रदेश शासन के 18 सितंबर 2025 के राजपत्र में गौवंशीय मांस को टैक्स-फ्री घोषित कर दिया गया है।

जैन नेताओं ने सवाल उठाया कि जो पार्टी खुद को “गौमाता की रक्षक” और हिंदुत्व की ठेकेदार बताती है, वही गौमांस निर्यात को बढ़ावा क्यों दे रही है? उन्होंने कहा, “क्या यही भाजपा का गोप्रेम है? क्या यही हिंदुत्व की रक्षा है?”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर बड़े साधु-संत, गौरक्षक संगठन, आरएसएस, हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद और हिंदू महासभा सब खामोश हैं।

WhatsApp Image 2025 09 24 at 5.02.50 PMWhatsApp Image 2025 09 24 at 5.02.51 PM

राजेश जैन दद्दू ने जनता से सवाल करते हुए कहा, “क्या यही वह पार्टी है जो मुंह में राम और बगल में छुरी रखने का काम करती है? यह पाखंड, फरेब और दोगला चरित्र जनता के सामने उजागर होना चाहिए। भाजपा के राज में भारत बीफ निर्यात में नंबर-1 बनने की ओर बढ़ रहा है।”

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp