भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 10 अक्टूबर को कुक्षी में
प्रदेश अध्यक्ष होंगे संगठनात्मक बैठक में शामिल, प्रभारी मंत्री करेंगे वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित
मनावर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल तथा धार जिला प्रभारी मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय 10 अक्टूबर को धार ग्रामीण जिले के कुक्षी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
शाम 5 बजे होगा वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 10 अक्टूबर को शाम 5 बजे कुक्षी में वृहद कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष का एक दिवसीय संगठनात्मक प्रवास
वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अपने एक दिवसीय संगठनात्मक प्रवास के दौरान जिले की संगठनात्मक बैठक में सम्मिलित होंगे।
इन पदाधिकारियों की रहेगी उपस्थिति
बैठक में संभागीय संगठन प्रभारी रणवीर सिंह रावत, जिला संगठन प्रभारी राधेश्याम यादव और भाजपा धार ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार की उपस्थिति रहेगी।
बैठक में इन विषयों पर होगी चर्चा
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।
यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर, सिंघाना ने दी।
