उज्जैन ग्रामीण भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने हरजीत सिंह
Ujjain । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से मध्यप्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के विभिन्न जिलों में जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्रियों की संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई है। जारी सूची में उज्जैन ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद पर हरजीत सिंह को नियुक्त किया गया है।
राहुल धाकड़ बने जिला महामंत्री
पार्टी द्वारा 20 अगस्त 2026 को जारी नियुक्ति सूची के अनुसार उज्जैन ग्रामीण भाजपा युवा मोर्चा में हरजीत सिंह को जिला अध्यक्ष और राहुल धाकड़ को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन की ओर से जारी आदेश में प्रदेश के विभिन्न जिलों में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं।
कार्यकर्ताओं में उत्साह
हरजीत सिंह की नियुक्ति की खबर सामने आने के बाद भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि हरजीत सिंह के नेतृत्व में उज्जैन ग्रामीण क्षेत्र में युवा मोर्चा की गतिविधियों को और गति मिलेगी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा पार्टी की विचारधारा को युवाओं तक पहुंचाने के लिए नए स्तर पर काम किया जाएगा।
संगठन को मजबूत करने पर जोर
भाजपा युवा मोर्चा में जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के बीच संगठन की पहुंच बढ़ाना, युवा कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना नई टीम के सामने प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल रहेगा।
प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम टेलर की ओर से जारी आदेश के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्रियों की नियुक्ति की गई है। उज्जैन ग्रामीण में नई नियुक्तियों के बाद संगठन को आगामी गतिविधियों के लिए नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
हरजीत सिंह के जिला अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन में युवाओं को नई जिम्मेदारी देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
दैनिक स्वराज वाणी
प्रियंका गुजराती
