भाजपा महिला मोर्चा धार ग्रामीण की नई जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। सोनाली श्रीवास्तव की घोषित टीम में उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, मीडिया, सोशल मीडिया, आईटी और अन्य पदों पर 30 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिली है।
भाजपा महिला मोर्चा धार ग्रामीण की नई कार्यकारिणी घोषित, 30 पदाधिकारियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
मनावर, जिला धार | 28 अगस्त 2026
भाजपा महिला मोर्चा धार ग्रामीण कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन की नई जिला कार्यकारिणी में 30 पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की गई है।
शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कार्यकारिणी घोषित
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा धार ग्रामीण की जिला कार्यकारिणी की घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी रणवीरसिंह रावत और जिला प्रभारी राधेश्याम यादव के निर्देश तथा भाजपा धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार के अनुमोदन से की गई।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनाली श्रीवास्तव ने नई जिला कार्यकारिणी घोषित की।
पांच जिला उपाध्यक्ष और दो महामंत्री बनाए गए
घोषित भाजपा महिला मोर्चा धार ग्रामीण कार्यकारिणी में रेखा जैन, उप्पल आशीष चौबे, राखी मित्तल, ज्योति राठौड़ और वर्षा शुक्ला को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
रंजना वास्केल एवं सुनीता चौहान (राजपूत) को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार जयश्री मित्तल, दुर्गा जाट, हेमलता चौहान, किरण गुप्ता और रंजना मुजाल्दा को मंत्री बनाया गया है।
मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी की जिम्मेदारी इन्हें
ममता नामदेव को कोषाध्यक्ष तथा प्रीति शर्मा को सह कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। रानी भायल को मीडिया प्रभारी एवं सुनीता मालिया को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा दीपिका कदम को कार्यालय मंत्री, माला पांडे को सह कार्यालय मंत्री, पूजा मुकाती को सोशल मीडिया प्रभारी, अंतिमा पंवार को सह सोशल मीडिया प्रभारी तथा जया सिंघे को आईटी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
शालिनी शर्मा को सह आईटी विभाग, रीना सोलंकी को नीति शोध प्रभारी और हंसा सेन को सह नीति शोध प्रभारी नियुक्त किया गया है।
प्रशिक्षण से लेकर ‘मन की बात’ तक सौंपी जिम्मेदारी
नई कार्यकारिणी में संध्या शर्मा को प्रशिक्षण प्रभारी और भूरी जामोद को सह प्रशिक्षण प्रभारी बनाया गया है।
माधुरी पाटीदार को मन की बात प्रभारी तथा शिल्पा सेन को सह मन की बात प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मंजू पटेल को लाभार्थी प्रमुख तथा दिव्यानी भालके को सह लाभार्थी प्रमुख बनाया गया है।
बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की गई है।
भाजपा महिला मोर्चा धार ग्रामीण कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही नई जिम्मेदारियां सौंपे जाने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया।


