नई दिल्ली: वंदे मातरम् के मुद्दे पर सोमवार को BJP सांसद बांसुरी स्वराज ने स्पष्ट रूप से अपना पक्ष रखा। चर्चा के दौरान उन्होंने अगले साल होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि “बिहार तो झांकी हैं, बंगाल अभी बाकी है।” बांसुरी स्वराज ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में “भगवादारी आ रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “बंगाल वंदे मातरम् का जन्मस्थान है, लेकिन आज वहां यह खतरे में है क्योंकि वंदे मातरम् का गला घोंटा जा रहा है।”

बांसुरी स्वराज अपने पिता कौशल स्वराज की स्मृति सभा में शामिल होने के बाद संसद पहुंचीं। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति और BJPसांसद बांसुरी स्वराज के पिता, स्वराज कौशल, 4 दिसंबर को निधन हो गए थे।
बांसुरी स्वराज ने कहा कि वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं है, बल्कि यह भारत के स्वतंत्रता संग्राम की धड़कन है। इसने उन वीरों में साहस जगाया, जिन्होंने हमारी सभ्यता और अस्मिता की रक्षा के लिए संघर्ष किया। आज भी हर भारतीय के हृदय में यही प्रेरणा जीवित है।
