नागदा में भाजपा बिरलाग्राम मंडल ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर
नागदा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़े के तहत भारतीय जनता पार्टी बिरलाग्राम मंडल ने स्थानीय सी-ब्लॉक कल्याण मंडपम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कुल 284 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और 26 हितग्राहियों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़, जिला जनपद सदस्य बालू खिंची, नपा अध्यक्ष सुभाष शर्मा, नपा में सांसद प्रतिनिधि ओपी गेहलोत, बीएमओ कौशल, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी मुकेश वर्मा, डॉ. सुरभि और डॉ. आकांक्षा मंचासिन उपस्थित रहे।
भाजपा मंडल बिरलाग्राम के अध्यक्ष प्रकाश जैन ने बताया कि शिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही ब्लड टेस्ट, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। इसके अलावा आवश्यक दवाइयों का नि:शुल्क वितरण भी किया गया।
शिविर का संचालन मंडल अध्यक्ष प्रकाश जैन ने किया, जबकि आयोजन में सहयोग करने के लिए शिविर संयोजक विशाल कट्टर ने आभार व्यक्त किया।
आगामी कार्यक्रम: सेवा पखवाड़े के अंतर्गत रविवार को भाजपा मंडल बिरलाग्राम द्वारा राजा जनमेजय अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में उपस्थित प्रमुख सदस्य थे: विशाल कट्टर, लोकेश माली, मोहब्बतसिंह राठौर, राजकुमार साहनी, हरिओम राजावत, पुष्पेंद्र सोलंकी, मनीष कारिया, राहुल यादव, आशुतोष डोडिया, रजत साहनी, आकाश, शंकर प्रजापत, राजेश इंद्र, माया शर्मा, मोनिका सोलंकी, राधा पांचाल, पद्मा गोथरवाल आदि।
संवाददाता: जीवन लाल जैन, नागदा
