—Advertisement—

“नागदा में भाजपा नगर मंडल की बैठक: ‘स्वदेशी अपनाएं – देश बचाएं’ अभियान पर जोर”

Author Picture
Published On: 27 September 2025
WhatsApp Image 2025 09 27 at 8.00.48 PM

—Advertisement—

नगर मंडल की बैठक में “स्वदेशी अपनाएं – देश बचाएं” अभियान पर जोर

नागदा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर मंडल के तत्वावधान में शुक्रवार शाम को मंडल कार्यालय, महात्मा गांधी मार्ग पर “स्वदेशी अपनाएं – देश बचाएं” अभियान को लेकर एक व्यापक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष विजय पटेल ने की। बैठक में अभियान प्रभारी कैलाश विपट (उन्हेल), पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोपाल यादव, सांसद प्रतिनिधि ओ. पी. गेहलोत, तथा मंडल महामंत्री दौलतराम प्रजापत विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में कैलाश विपट ने कहा कि स्वदेशी अपनाना ही सच्ची देशभक्ति है। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भारतीय उत्पादों को अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

WhatsApp Image 2025 09 27 at 8.00.47 PM

नगर मंडल अध्यक्ष विजय पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा,

“स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी को प्राथमिकता देना आज की आवश्यकता है। विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार कर हम आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। विदेशी ताकतें भारत की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने का षड्यंत्र रच रही हैं, ऐसे समय में स्वदेशी के संकल्प को और मजबूत करना जरूरी है।”

बैठक में यह भी उल्लेख किया गया कि अमेरिका समेत कई देशों से आयातित वस्तुओं और दवाइयों पर कर वृद्धि की संभावनाएँ आने वाले समय में चेतावनी के रूप में सामने आ सकती हैं। ऐसे में स्थानीय उत्पादन और स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ना आवश्यक है।

बैठक में नगर के प्रबुद्धजन, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, नगर मंडल सदस्य, महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। नगर मंडल जल्द ही अभियान चलाकर नगरवासियों और स्थानीय व्यापारियों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और व्यापार के लिए प्रेरित करेगा।

इस संबंध में जानकारी नगर मंडल के मीडिया प्रभारी निलेश मेहता ने दी।
संवाददाता: जीवन लाल जैन, नागदा

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp