बिहार की जनता ने भारी मतों से अगले 5 सालो के लिए nda की सरकार को चुन लिया है। वही इस चुनाव में लालटेन की रौशनी कम होती दिखाई दी। ये वही लालटेन है जिसने लालटेन है जिसने कई सालो तक बिहार में एक तरफ़ा राज किया है। जिसके बाद अभी पिछले कुछ चुनावो में जनता का विश्वास JDU से कम होता दिखाई दे रहा है।
चुनाव परिणामों ने यह भी दिखाया कि राज्य की जनता अब जागरूक हो चुकी है वे इस बात पर वोट करती है की किसने बेहतर सड़कें बनवाईं, किसने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया, और किसने युवाओं को रोज़गार की दिशा में अवसर दिए। यही सोच लोकतंत्र की परिपक्वता को दर्शाती है।
एनडीए की इस जीत ने न केवल राजनीति के पुराने समीकरणों को बदला है बल्कि आने वाले वर्षों में एक नई राजनीतिक सोच का मार्ग भी प्रशस्त किया है। बिहार अब उन राज्यों में गिना जा सकता है जहाँ जनता ने परिवर्तन को स्वीकार करते हुए, शासन की निरंतरता और विकास की दिशा में अग्रसर रहने का संकल्प लिया है।
चलिए जानते है की किसको कितने वोट मिले है :-
NDA के कब्जे में है 202 सीटे
इस बार बिहार की जनता ने NDA सरकार पर बेहद प्यार लुटाया है , NDA के खाते में 202 सीटे आई है। इसमें से 89 सीट्स बीजेपी की है वही JDU ने लगभग 85 सीट्स पर चुनाव जीता है।
RJD के हिस्से में आई केवल 35 सीटे
लालटेन की पार्टी जो एक समय में पुरे प्रदेश में एक तरफ़ा राज करती थी आज केवल 35 सीटों पर सिमट कर रह गयी है।
अन्य पार्टियों के हिस्समे में केवल 6 सीटे आई है।
