—Advertisement—

, , ,

भोपाल में बनेगा 6 लेन का फ्लाईओवर, 31 करोड़ की लागत से संभालेगी डगमगाती यातायात व्यवस्था

Author Picture
Published On: 6 November 2025
Untitled design 18

—Advertisement—

प्रदेश की राजधानी भोपाल की डगमगाती यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शहर के सबसे व्यस्त 11 मील जंक्शन को जाम से मुक्त कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर 6 लेन के नए फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा। इस परियोजना की लागत 31 करोड़ रुपये रखी गई है।
बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा ने इसका भूमिपूजन किया। फ्लाईओवर बनने के बाद भोपाल से इंदौर की ओर जाने वाले यात्रियों को खजूरी स्थित 11 मील जंक्शन की भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। यह प्रोजेक्ट भोपाल के ट्रैफिक नेटवर्क को और अधिक सुरक्षित और सुगम बनायेगा।

bhoapla

18 महीने में पूरा होगा निर्माण -आधुनिक ढांचा होगा तैयार :

अधिकारियों के अनुसार, मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) इस फ्लाईओवर का निर्माण करेगा। फ्लाईओवर की लंबाई लगभग 850 मीटर होगी और इसे अगले 18 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। परियोजना के तहत फ्लाईओवर के दोनों ओर सर्विस लेन और पथप्रकाश व्यवस्था भी बनाई जाएगी ताकि रात में आवागमन सुरक्षित रहे। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार “सबका साथ, सबका विकास” की भावना से काम कर रही है और यह फ्लाईओवर उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने बताया कि इस फ्लाईओवर का निर्माण उज्जैन सिंहस्थ 2028 से पहले पूरा कर लिया जाएगा, जिससे इंदौर-भोपाल मार्ग पर बढ़ते यातायात को विभाजित करने में मदद मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

जाम से मिलेगी राहत, भोपाल बाइपास को जोड़ेगा नया फ्लाईओवर :

खजूरी स्थित 11 मील तिराहा भोपाल बायपास और भोपाल-इंदौर हाईवे के बीच सबसे महत्वपूर्ण जंक्शन है। बता दे की यहां से प्रतिदिन औसतन दो लाख से अधिक वाहन गुजरते हैं, जिसकी वजह से यह इलाका जाम का केंद्र बन गया है। नया फ्लाईओवर जंक्शन से लगभग 400 मीटर पहले शुरू होकर खजूरी के पास समाप्त होगा। इसके निर्माण से इंदौर और भोपाल दोनों दिशाओं में आने-जाने वाले वाहनों को अब ट्रैफिक जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। बायपास से आने वाले वाहन सर्विस रोड से होकर मुख्य सड़क से जुड़ेंगे, जिससे आवागमन और अधिक सुचारू होगा। इस परियोजना के पूरा होने से राजधानी भोपाल के परिवहन ढांचे में एक नई ऊर्जा आएगी और यात्रियों को निर्बाध यात्रा का अनुभव मिलेगा।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp