—Advertisement—

भोला भण्डारा परिवार ने बाबा बर्फानी का प्रसाद वितरित कर दानदाताओं का जताया आभार

Author Picture
Published On: 10 September 2026
drtgrge

—Advertisement—

भोला भण्डारा परिवार ने बाबा बर्फानी का प्रसाद वितरित कर दानदाताओं का जताया आभार

पिपलखुटा धाम में विशेष पूजा-अर्चना के बाद 1008 श्री दयारामदासजी महाराज से लिया आशीर्वाद

 थांदला/दाहोद। भोला भण्डारा की 25वीं रजत जयंती के अवसर पर अमरनाथ यात्रा के दौरान दानदाताओं के सहयोग से आयोजित लंगर सेवा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इसके बाद भोला भण्डारा परिवार ने सहयोग करने वाले दानदाताओं और सेवाभावी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बाबा बर्फानी का पवित्र प्रसाद वितरित किया।

दानदाताओं को प्रसाद वितरित करने से पहले भोला भण्डारा परिवार के सदस्य तीर्थ क्षेत्र पिपलखुटा धाम पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ प्राप्त किया। परिवार के सदस्यों ने पिपलखुटा धाम के गादीपति एवं भोला भण्डारा परिवार के संरक्षक 1008 श्री दयारामदासजी महाराज से आशीर्वाद लिया।

इसके पश्चात महाराजश्री को बाबा बर्फानी का प्रसाद अर्पित कर प्रसाद वितरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के जयकारे लगाते हुए धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।

25 वर्षों से अमरनाथ यात्रा में अनवरत सेवा

उल्लेखनीय है कि भोला भण्डारा परिवार दाहोद, झाबुआ एवं थांदला द्वारा पिछले 25 वर्षों से अमरनाथ यात्रा के दौरान विशाल भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। यह भण्डारा पहलगाम मार्ग के प्रथम पड़ाव चंदनवाड़ी के प्लॉट नंबर-3 पर लगाया जाता है।

यहां देशभर से बाबा बर्फानी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं और भोले भक्तों को भोजन एवं अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। भोला भण्डारा परिवार के सदस्य और सहयोगी तन, मन एवं धन से समर्पित होकर यात्रियों की निःस्वार्थ सेवा करते आ रहे हैं।

सेवाभावी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका

इस पुनीत सेवा के संचालन में विक्की भाई शर्मा, दुर्गेश महाराज, गुन्नू महाराज, कृष्णकांत काका, राजा भैया, मंगल रवि कुमार, मितल परमार, निहाल शर्मा, श्याम ठाकुर, सुंदर गिरी, मुकेश गोस्वामी एवं केयूर मोड़ियार सहित अनेक सेवाभावी कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

थांदला नगर से श्रीमंत अरोड़ा, पवन नाहर, प्रकाश सोनी, आत्माराम शर्मा, मनोहर चौहान, मोहन चौहान, तुलसी मेहते, समरथ प्रजापत, ललित शर्मा, सुधीर शर्मा, मनोज उपाध्याय, मनीष अहिरवार, किशोर पड़ियार, महेश गढ़वाल, शैलेंद्र चौहान, चींटू बैरागी, सोहन सिंह परमार, उदय सिंह सोलंकी, मनोज वर्मा एवं राकेश जोजो सहित अनेक सेवाभावी लोग लंगर सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं।

जनसहयोग बना सेवा की सबसे बड़ी शक्ति

भोला भण्डारा परिवार की 25 वर्षों से जारी सेवा, समर्पण और भक्ति के कारण क्षेत्र के श्रद्धालु भी इस पुनीत अभियान से लगातार जुड़ रहे हैं। दानदाताओं और समाज के सहयोग से अमरनाथ यात्रा के दौरान विशाल लंगर संचालित कर यात्रियों को भोजन एवं आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

भोला भण्डारा परिवार ने सभी दानदाताओं, सहयोगियों और सेवाभावी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। परिवार के सदस्यों ने कहा कि बाबा बर्फानी की कृपा और समाज के सहयोग से मानव सेवा का यह सिलसिला भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp