भोला भैरव भक्ति फाउंडेशन नोटबुक वितरण एवं रक्तदान शिविर के तहत भायंदर में 10 हजार विद्यार्थियों को जंबो नोटबुक वितरित की गईं तथा 128 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिक्षा और मानव सेवा का अनूठा उदाहरण।
भोला भैरव भक्ति फाउंडेशन नोटबुक वितरण एवं रक्तदान शिविर: 10 हजार बच्चे लाभान्वित, 128 लोगों ने किया रक्तदान
भायंदर। भोला भैरव भक्ति फाउंडेशन नोटबुक वितरण एवं रक्तदान शिविर के माध्यम से सामाजिक सेवा का एक और उल्लेखनीय अध्याय लिखा गया। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भोला भैरव भक्ति फाउंडेशन (BBBF), मीरा-भायंदर द्वारा भायंदर (वेस्ट) स्थित राजस्थान हॉल में निःशुल्क जंबो नोटबुक वितरण एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों, समाजसेवियों तथा रक्तदाताओं ने भाग लेकर इसे यादगार बना दिया।
भोला भैरव भक्ति फाउंडेशन नोटबुक वितरण एवं रक्तदान शिविर से 10 हजार विद्यार्थियों को लाभ
कार्यक्रम के दौरान हजारों जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क जंबो नोटबुक वितरित की गईं। फाउंडेशन के अनुसार इस वर्ष लगभग 10 हजार विद्यार्थियों को छह-छह जंबो नोटबुक प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
नोटबुक वितरण कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी कांतादेवी सुभाषजी खीमावत चेरिटेबल ट्रस्ट रहा। लाभार्थियों में विकास जैन, हरिश व्यास, अनिल जैन, देवराज परमार तथा प्रवीण जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर में 128 यूनिट रक्त संग्रहित
भोला भैरव भक्ति फाउंडेशन नोटबुक वितरण एवं रक्तदान शिविर के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर को भी अभूतपूर्व प्रतिसाद मिला। समाज के विभिन्न वर्गों तथा युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
शिविर में कुल 128 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं जंबो नोटबुक उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। आयोजन ने रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथि रहे उपस्थित
इस अवसर पर पूर्व विधायक गीता जैन, उप महापौर ध्रुव किशोर पाटील, सभापति एवं नगरसेविका सुनिता जैन, मोबेल कोरिया, डा. भव्या शाह, नगरसेवक भगवती शर्मा, परेश शाह, भाजपा युवा नेता संदीप पिपलिया, राजनीतिक विश्लेषक निरंजन परिहार, शताब्दी गौरव के सिद्धराज लोढ़ा, पत्रकार देवेन्द्र पोस्वाल, दीपक जैन, जेठमल राठौड़, समाजसेविका भावना तिवाड़ी, नीलम तेली, समाजसेवी धर्मेश रांका, मनीष मुणोत, चेतन जैन, लच्छुभाई संघवी, किशोर जैन, ईश्वर मेहरा, प्रवीण मेहता, मनीष सांकरिया, हसमुख पुनमिया, कृणाल पुरोहित, प्रकाश बी. शाह, निव अंश स्कूल की प्रिंसिपल धारा शाह बगेरा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
15 वर्षों से जारी है सेवा का अभियान
भोला भैरव भक्ति फाउंडेशन पिछले 15 वर्षों से बिना किसी जाति, धर्म, वर्ण और वर्ग के भेदभाव के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को निःशुल्क जंबो नोटबुक वितरित कर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है।
अतिथियों ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे सामाजिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराना और रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना दोनों ही अत्यंत जनहितकारी कार्य हैं।
ट्रस्टी राकेश लोढ़ा ने बताया उद्देश्य
फाउंडेशन के ट्रस्टी राकेश लोढ़ा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने सभी सहयोगियों, दानदाताओं, रक्तदाताओं और स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को आशीर्वाद प्रदान किया गया तथा शिक्षा के प्रति समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।
आयोजन के सफल संचालन में मुकेश मेहता, किरण मेहता सहित फाउंडेशन के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
जम्बो नोटबुक के सहयोगी परिवार
बसंतदेवी स्व. जीतमलजी कोठारी, स्व. कंवरलालजी व्यास हरीश के. व्यास, गीता भरत जैन, कमलाबेन इन्दरमलजी मुठलिया, ललितादेवी टिकमचंदजी बड़ोला, स्व. निर्मलाबेन सुमेरमलजी धनरेशा, सोहन कंवर भोपालचंदजी मेहता, अशोक कुमारजी रांका, स्काय सिटी, निवांता, इवारा, स्व. नेनुबाई मोहनराजजी पोरवाल, सुरेश जगदीशजी खण्डेलवाल, राजेश रतनचंदजी पुनमिया, सरितावेन प्रकाशचंदजी लोढ़ा, स्व. संदीप बाबुलालजी सिंघवी, संघवी सरस्वतीबेन लखमीचंदजी खांटेर, शताब्दी गौरव, आभूषण टाइम्स, सिल्वेरिओ आर्टसा प्रा. लि., टच ऑफ गोल्ड, देवराज परमार, मनीष सांकरिया, प्रवीण जैन तथा के. बी. प्रोडक्ट्स प्रा. लि. मुंबई (थैली के लाभार्थी परिवार) प्रमुख सहयोगी रहे।
समारोह का संचालन मंच सारथी भूषण एवं ललित परमार ने किया।
