—Advertisement—

भीनमाल मेटल मार्केट स्नेह मिलन 2026: लोनावला विला में शानदार आयोजन, ढोल-नगाड़ों और मारवाड़ी व्यंजनों ने जीता दिल

Author Picture
Published On: 28 June 2026

—Advertisement—

भीनमाल मेटल मार्केट स्नेह मिलन के तहत मुंबई के व्यापारियों ने लोनावला के आलीशान विला में दो दिवसीय आउटडोर कार्यक्रम का आनंद लिया। ढोल-नगाड़ों, मारवाड़ी व्यंजनों, पूल पार्टी और संगीत संध्या ने आयोजन को यादगार बना दिया। रिपोर्ट: मुकेश सोलंकी।

भीनमाल मेटल मार्केट स्नेह मिलन: मुंबई की भागदौड़ से दूर लोनावला के विला में व्यापारियों ने बिताए यादगार पल

मुंबई | संवाददाता: मुकेश सोलंकी

मुंबई की तेज रफ्तार जिंदगी और लगातार बढ़ती व्यावसायिक व्यस्तताओं के बीच भीनमाल मेटल मार्केट स्नेह मिलन का आयोजन इस वर्ष बेहद भव्य और यादगार अंदाज में किया गया। आयोजन समिति द्वारा लोनावला स्थित एक आधुनिक एवं हाईटेक प्राइवेट विला में दो दिवसीय आउटडोर स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें भीनमाल मेटल मार्केट से जुड़े व्यापारियों और सदस्यों ने परिवार जैसा माहौल बनाकर आनंद, उत्साह और भाईचारे के साथ समय बिताया।

शाही अंदाज में हुआ पारंपरिक स्वागत

शनिवार सुबह जैसे ही भीनमाल मेटल मार्केट के सदस्य मुंबई से लोनावला पहुंचे, आयोजन समिति ने उनका बेहद पारंपरिक एवं राजस्थानी संस्कृति के अनुरूप स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, पुष्प वर्षा, माथे पर तिलक, मोती की माला और स्वागत पेय (जूस) के साथ सभी मेहमानों का अभिनंदन किया गया।

आधुनिक सुविधाओं से लैस आलीशान विला का सुंदर वातावरण और प्राकृतिक हरियाली ने सभी का मन मोह लिया। सदस्यों ने कहा कि ऐसा स्वागत लंबे समय तक याद रहेगा।

मारवाड़ी व्यंजनों ने बढ़ाया स्वाद

स्वागत के बाद सभी मेहमानों के लिए पारंपरिक मारवाड़ी व्यंजनों का विशेष आयोजन किया गया।दाल-बाटी-चूरमा सहित अनेक पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लेते हुए सदस्यों ने राजस्थान की संस्कृति को याद किया। भोजन के दौरान सभी व्यापारियों ने आपसी चर्चा, अनुभव साझा किए और पुराने साथियों से मुलाकात का आनंद लिया।

पूल पार्टी में दिखा बचपन वाला उत्साह

भोजन के बाद कार्यक्रम का सबसे रोमांचक हिस्सा शुरू हुआ।विशाल स्विमिंग पूल में सभी सदस्य उतर पड़े। डीजे की शानदार धुनों पर व्यापारियों ने जमकर डांस किया। पूल वॉलीबॉल खेला गया और पानी की बौछारों के बीच सभी ने बचपन जैसी मस्ती की।व्यापारिक तनाव को भूलकर सभी सदस्य पूरी तरह उत्साह में नजर आए।

संगीत संध्या बनी कार्यक्रम का आकर्षण

शनिवार शाम को भव्य संगीत संध्या का आयोजन किया गया।फिल्मी गीतों, लाइव म्यूजिक और डीजे की धुनों पर सभी ने जमकर नृत्य किया। पूरा वातावरण उत्साह और ऊर्जा से भर गया।इस दौरान सभी सदस्यों का सामूहिक छायाचित्र भी लिया गया, जो इस आयोजन की यादगार निशानी बना।

आयोजन समिति की शानदार भूमिका

इस सफल आयोजन को यादगार बनाने में आयोजन समिति के कई सदस्यों का विशेष योगदान रहा।मुख्य रूप से

  • दिनेश सालेचा
  • मुकेश दोशी
  • विक्रम दोशी
  • दिनेश मेहता
  • चेतन दोशी
  • नीरज बाफना
  • हितेश संघवी
  • विक्की बाफना

ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम के सुव्यवस्थित संचालन के लिए विशेष रूप से चेतन दोशी और नीरज बाफना का अभिनंदन किया गया।

सदस्यों ने रखी अपनी राय

सभी सदस्यों ने कहा कि मुंबई जैसे महानगर की व्यस्त जीवनशैली में इस प्रकार के आयोजन मानसिक ऊर्जा और आपसी संबंधों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।उन्होंने सुझाव दिया कि साल में कम से कम एक बार ऐसा स्नेह मिलन अवश्य आयोजित होना चाहिए ताकि सभी व्यापारी एक साथ समय बिता सकें और सामाजिक संबंध मजबूत हों।

हंसी-खुशी के साथ हुआ समापन

रविवार शाम कार्यक्रम के समापन के बाद सभी सदस्य हंसी-मजाक, मित्रता और खूबसूरत यादों की पोटली लेकर अपने-अपने घरों के लिए रवाना हुए।सभी ने आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए अगले वर्ष फिर से इसी उत्साह के साथ मिलने का संकल्प लिया।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp