Bhinmal में डॉक्टरों की सराहनीय पहल: आधी रात को अस्पताल पहुंचकर जटिल प्रसव कराया सुरक्षित, प्रसूता को आर्थिक सहायता भी दी
डॉ. अक्षय बोहरा और डॉ. रवि परमार ने दिखाई तत्परता, सनातन संस्कृति जागरण संघ ने की प्रशंसा
Bhinmal (मुकेश सोलंकी)। शहर में मानवता और डॉक्टर-मरीज के रिश्ते की एक बेहतरीन मिसाल सामने आई है। सनातन संस्कृति जागरण संघ के सदस्य राव विक्रम सिंह आर्य के माध्यम से सामने आए एक जटिल प्रसव के मामले में स्थानीय चिकित्सकों ने सराहनीय मानवीय पहल दिखाई।
अचानक शुरू हुई गंभीर प्रसव पीड़ा
जानकारी के अनुसार रमेश भील की पुत्री को अचानक गंभीर प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. अक्षय बोहरा और डॉ. रवि परमार रात के समय बिना देर किए अस्पताल पहुंचे।
मेडिकल टीम के साथ कराई सुरक्षित डिलीवरी
दोनों डॉक्टरों ने अपनी मेडिकल टीम के साथ मिलकर सुरक्षित प्रसव संपन्न कराया।
प्रसूता को दी आर्थिक सहायता
सफल प्रसव के बाद डॉ. अक्षय बोहरा ने अस्पताल पहुंचकर प्रसूता की कुशलक्षेम पूछी, उसे ढांढस बंधाया और स्नेहपूर्वक आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।
संघ ने की खुलकर प्रशंसा
सनातन संस्कृति जागरण संघ ने डॉक्टरों की इस संवेदनशीलता और समर्पण की खुलकर सराहना की है। शहरभर में भी इस पहल की प्रशंसा हो रही है।

