—Advertisement—

भेरूंदा नगर परिषद अध्यक्ष मारुति शिशिर का सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया जन्मदिन

Author Picture
Published On: 11 July 2026
भेरूंदा नगर परिषद अध्यक्ष मारुति शिशिर का सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया जन्मदिन

—Advertisement—

सीहोर : भेरूंदा नगर परिषद अध्यक्ष मारुति शिशिर का सादगी एवं उत्साह के साथ जन्मदिन मनाया।

ब्यूरो विकास सैनी भेरूंदा नसरुल्लागंज 

सीहोर। भेरूंदा नगर परिषद अध्यक्ष मारुति शिशिर का जन्मदिन सादगीपूर्ण माहौल और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समाजजनों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जन्मदिन के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह कुशवाह, पत्रकार अरुण सोनी, युवा सामाजिक कार्यकर्ता विकास सैनी सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने मारुति शिशिर को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने नगर के विकास और जनसेवा के क्षेत्र में उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल नजर आया।

मारुति शिशिर ने सभी शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह और विश्वास उन्हें जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp