—Advertisement—

भव्य वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव: इंदौर में दिव्य और अद्भुत पंचकल्याणक आयोजन की विशेष जानकारी

Author Picture
Published On: 19 April 2026
भव्य वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव
— भव्य वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव

—Advertisement—

भव्य वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव इंदौर 2026

भव्य वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव इंदौर 2026 जैन धर्म का एक अत्यंत पावन, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक आयोजन है, जो इंदौर शहर में धार्मिक आस्था और संस्कृति का भव्य उदाहरण प्रस्तुत करेगा। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि समाज को एकजुट करने का भी कार्य करता है।

भव्य वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव इंदौर 2026 का महत्व

जैन धर्म में वेदी प्रतिष्ठा और पंचकल्याणक महोत्सव अत्यंत पवित्र माने जाते हैं। यह आयोजन आत्मशुद्धि, धर्म साधना और आध्यात्मिक उन्नति का प्रतीक है। इस महोत्सव में जिन प्रतिमाओं की स्थापना होती है, वह केवल मूर्ति स्थापना नहीं बल्कि धर्म की पुनर्स्थापना का

भव्य वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव
राजेश जैन दद्दू

इंदौर में नव निर्मित जिनालय में 22 से 25 अप्रैल तक श्री मुनिसुव्रतनाथ जिनालय का भव्य वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव, पंचकल्याणक महोत्सव में प्रतिष्ठित जिन प्रतिमाएं होंगी विराजित। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि कनाड़िया रोड स्थित शुभ लाभ होम्स कॉलोनी में नवनिर्मित श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन जिनालय की *भव्य वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव का आयोजन दिनांक 22 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक आयोजन श्रंमण संस्कृति के महामहिम पट्टाचार्य 108 श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के कर कमलों एवं सूर्यमंत्र से संस्कारित जिन प्रतिमाएं होगी नवनिर्मित जिनालय वेदी में विराजमान होंगी। परम मंगलमय सानिध्य श्रुत संवेगी श्रमण मुनि श्री आदित्य सागर जी, श्रुत प्रिय श्रमण मुनि अप्रमित सागर जी, सहजानंदी श्रमण मुनि सहज सागर जी एवं छुल्लक श्री श्रेयस सागर जी संसघ के मंगलमय पावन सानिध्य में आयोजन संपन्न होगा। मंदिर ट्रस्ट के न्यासी सुनील जैन ने बताया कि महामहोत्सव के प्रतिष्ठाचार्य के रूप में शास्त्री संजय “सरस” जी चिचौली, बैतूल का कुशल निर्देशन एवं सानिध्य प्राप्त होगा। दद्दू ने बताया कि मंगलमयी आशीर्वाद: इस पुण्य आयोजन को गणाचार्य श्री विरागसागर जी महामुनिराज एवं संत शिरोमणि पू. आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज का मंगलमयी आशीर्वाद प्राप्त है।

चार दिवसीय महोत्सव 22 अप्रैल 2026, बुधवार – प्रतिष्ठेय जिनबिम्ब शोभा यात्रा प्रातः 6.30 बजे: टीकमगढ़ पंचकल्याणक से प्रतिष्ठित भगवान की पावन प्रतिमाओं की भव्य शोभा यात्रा श्री 1008 पद्मप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर, वैभव नगर से प्रारंभ होकर नवनिर्मित श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ जिनालय, शुभ लाभ होम्स पहुंचेगी।

प्रातः 8.00 बजे: ध्वजारोहण, मंडप एवं मंडल शुद्धि, जिन अभिषेक, शांतिधारा
दोपहर 1.30 बजे: मंडल प्रतिष्ठा, कलश स्थापना, याग मंडल विधान
सायं 7.30 बजे: आरती, शास्त्र सभा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

23 अप्रैल 2026, गुरुवार
प्रातः 5.45 बजे: जिन आज्ञा, गुरु आज्ञा, जाप अनुष्ठान, घट यात्रा एवं श्रुत संवेगी मुनि आदित्य सागर जी संघ की भव्य अगवानी
प्रातः 9.00 बजे: मुनिश्री के प्रवचन एवं आहार चर्या
सायं 5.00 बजे: वेदी शुद्धि, वेदी संस्कार

24 अप्रैल 2026, शुक्रवार – मुख्य प्रतिष्ठा दिवस
प्रातः 8.00 बजे: श्री जी का वेदी पर स्थापन, कलशारोहण
प्रातः 9.00 बजे: अतिथि सम्मान, उद्बोधन, मुनिश्री के प्रवचन
सायं 8.00 बजे: भक्तामर पाठ, महिला परिषद का संगीतमय कार्यक्रम – संगीतकार मिनी जैन, इंदौर

25 अप्रैल 2026, शनिवार
दोपहर 3.00 बजे: विश्व शांति महायज्ञ

महोत्सव के प्रमुख पात्र:

  • सौधर्म इंद्र: श्री प्रयुम्न आभा जी जैन
  • धनपति कुबेर इंद्र: श्री अक्षय जूही जी जैन
  • महायज्ञनायक: श्री अविनाश मानिया जी जैन
  • यज्ञनायक: श्री सहज पलक जी जैन (रानीपुर परिवार)

प्रमुख पुण्यार्जक एवं सहयोगी:
समारोह गौरव: श्री हंसमुख कुसुमलता जी गांधी | द्रव्य पुण्यार्जक: श्री हेमचंद मीना जी झांझरी
ध्वजारोहण: श्री आर.के. मैना जी जैन | मुख्य द्वार पुण्यार्जक: श्री अरविंद जी विजया जी पापड़ीवाल
शिखर कलश पुण्यार्जक: श्री अशोक जी चंदा जी झांझरी, भीकनगांव
वेदी पुण्यार्जक: श्री सनत जी बडजात्य परिवार | शिखर ध्वज पुण्यार्जक: श्री जितेंद्र संगीता जी जैन
पंचमेरु पुण्यार्जक: श्रीमती हेमा सुमत जी लुहाड़िया | शिखर निर्माण सह पुण्यार्जक: श्री विमल शील जी पाटनी।

आयोजक ट्रस्ट कमेटी की अपील
श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट ने सकल जैन समाज एवं समस्त धर्मानुरागी बंधुओं से 22 से 25 अप्रैल 2026 तक आयोजित वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव में सपरिवार पधारकर अपनी गौरवमयी उपस्थिति से आयोजन को गरिमा प्रदान करने का विनम्र आग्रह किया है।

निवेदक
सकल जैन समाज
श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ दि. जैन मंदिर ट्रस्ट
शुभ लाभ होम्स, कनाड़िया रोड, इंदौर

धार्मिक महत्व: पंचकल्याणक क्या है?

पंचकल्याणक जैन धर्म का अत्यंत पवित्र अनुष्ठान है जिसमें भगवान के जीवन के पाँच प्रमुख कल्याणक (गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान, मोक्ष) का स्मरण किया जाता है।

यह आयोजन आत्मा की शुद्धि और मोक्ष मार्ग की प्रेरणा देता है।

आयोजन की विशेषताएं

  • भव्य शोभा यात्रा
  • वेदी प्रतिष्ठा
  • कलशारोहण
  • संतों का सानिध्य
  • विश्व शांति महायज्ञ
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम

निष्कर्ष

भव्य वेदी प्रतिष्ठा महामहोत्सव इंदौर 2026 केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज, संस्कृति और आस्था का संगम है। यह आयोजन हर धर्मप्रेमी के लिए एक अद्भुत अवसर है जहां वे आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति का अनुभव कर सकते हैं।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp