—Advertisement—

महिला सशक्तीकरण की नई पहल: भारत जैन महामंडल के ‘बिज कनेक्ट’ में महिला उद्यमियों को मिला सशक्त मंच

Author Picture
Published On: 27 September 2026
a72515a8 28cd 4dbe 9e74 b2d5c3242f9e scaled

—Advertisement—

मुंबई में भारत जैन महामंडल महिला विंग के बिज कनेक्ट कार्यक्रम में करीब 50-55 महिला उद्यमियों ने भाग लिया। ब्रांडिंग, मार्केटिंग, सोशल मीडिया और बिजनेस नेटवर्किंग पर चर्चा हुई।

महिला सशक्तीकरण की नई पहल: भारत जैन महामंडल के ‘बिज कनेक्ट’ में महिला उद्यमियों को मिला सशक्त मंच

मुंबई (मुकेश सोलंकी)। भारत जैन महामंडल महिला विंग की ओर से महिला उद्यमियों को आपस में जोड़ने और उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से ‘बिज कनेक्ट बिजनेस वुमन नेटवर्क’ के विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जुहू स्थित थाइम एंड व्हिस्क रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत जैन महामंडल महिला विंग की अध्यक्षा सीए तरुणा बोहरा ने की, जबकि संयोजन शीतल सांखला ने किया। कार्यक्रम में करीब 50 से 55 महिला उद्यमियों एवं विभिन्न व्यवसायों से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिभागियों के आत्मीय स्वागत के साथ हुई। सभी महिलाओं को नेम टैग प्रदान किए गए, जिसके बाद परिचय सत्र आयोजित किया गया। इसमें महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों, सेवाओं और व्यावसायिक गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा की। इससे प्रतिभागियों को एक-दूसरे के व्यवसाय को समझने और नए व्यावसायिक संपर्क स्थापित करने का अवसर मिला।

ब्रांडिंग और सोशल मीडिया पर हुई चर्चा

परिचय सत्र के बाद प्रतिभागियों को अलग-अलग समूहों में विभाजित किया गया। समूह चर्चा में ब्रांड निर्माण, प्रभावी मार्केटिंग, सोशल मीडिया पर मजबूत उपस्थिति और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। महिला उद्यमियों ने अपने व्यावसायिक अनुभव साझा करते हुए एक-दूसरे को उपयोगी और रचनात्मक सुझाव भी दिए।

कार्यक्रम में लुसीरा ज्वेलरी की संस्थापिका वंदना जैन का विशेष सहयोग रहा। स्टूडियो रेरे की साक्षी मेहता ने वेन्यू पार्टनर की भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में बिज कनेक्ट टीम की डिंपल लोधा, सीमा सिंघवी, विद्या वडाला, रेखा चोरडिया और सपना वडालमिया का सक्रिय योगदान रहा।

‘आपसी सहयोग से खुलेंगे विकास के नए रास्ते’

सीए तरुणा बोहरा ने कहा कि महिलाओं के लिए केवल व्यवसाय करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि एक-दूसरे से जुड़ना, अनुभव साझा करना और सामूहिक रूप से आगे बढ़ना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि ‘बिज कनेक्ट’ का उद्देश्य महिला उद्यमियों को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे नेटवर्किंग और आपसी सहयोग के माध्यम से अपने व्यवसाय के लिए विकास के नए अवसर तलाश सकें।

संवाद, नेटवर्किंग और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर कार्यक्रम का समापन नए व्यावसायिक संपर्क स्थापित करने और भविष्य में एक-दूसरे के सहयोग से आगे बढ़ने के संकल्प के साथ हुआ।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp