प्रसिद्ध मार्बल उद्योगपति एवं भामाशाह कंवर लाल पाटनी का निधन, जैन समाज में शोक की लहर
समाजसेवा और धार्मिक कार्यों में मुक्त हस्त से करते रहे सहयोग, समाजजनों ने दी श्रद्धांजलि
दैनिक स्वराज वाणी
किशनगढ़।
प्रसिद्ध मार्बल उद्योगपति एवं समाजसेवी अशोक पाटनी के पिता और भामाशाह कंवर लाल पाटनी का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जैन समाज के साथ देशभर के मार्बल उद्योग और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर है।
दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष विनय बाकलीवाल एवं प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि कंवर लाल पाटनी के निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिचित, उद्योग जगत से जुड़े लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और शुभचिंतक पाटनी परिवार के निवास पर पहुंचे तथा शोक संवेदना व्यक्त की।
समाजसेवा और धार्मिक कार्यों में रहा विशेष योगदान
कंवर लाल पाटनी समाजसेवा एवं जनकल्याण के कार्यों के लिए जाने जाते थे। विनय बाकलीवाल और सतीश जैन के अनुसार उन्होंने जीवनभर धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में मुक्त हस्त से दान और सहयोग दिया। परिवार और समाज के प्रति उनके योगदान को समाजजन भावुक होकर याद कर रहे हैं। उनके निधन को परिवार के साथ सामाजिक और औद्योगिक क्षेत्र के लिए भी अपूरणीय क्षति बताया गया।
परिजनों के अनुसार कंवर लाल पाटनी की अंतिम यात्रा सुबह सावतसर स्थित मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी, जहां विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर के देवेंद्र सोगानी, पिंकेश टोंग्या, राजकुमार पाटोदी, नरेंद्र वेद, जैनेश झांझरी, डी.के. जैन, सुरेंद्र बाकलीवाल, नकुल पाटोदी, महावीर जैन, अनामिका बाकलीवाल, इंद्र सेठी, कैलाश लुहाड़िया, डॉ. गिरीश पाटोदी, संदीप गंगवाल, प्रवीण पाटनी, रवि जैन और नीरज जैन सहित अनेक समाज श्रेष्ठियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
सतीश जैन (इला बैंक)
प्रचार प्रमुख, दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर
