—Advertisement—

8 वर्षों में 15,000+ माताओं को लाभ: भक्तामर गर्भ संस्कार कार्यक्रम बना गर्भवती महिलाओं के लिए प्रेरणादायक पहल

Author Picture
Published On: 12 July 2026
WhatsApp Image 2026 07 12 at 1.25.53 PM 1

—Advertisement—

भक्तामर गर्भ संस्कार कार्यक्रम के माध्यम से पिछले 8 वर्षों में 15,000 से अधिक गर्भवती माताओं को लाभ मिला। इंटरनेशनल भक्तामर हीलिंग द्वारा प्रतिदिन रात 8 बजे निःशुल्क Zoom पर ऑनलाइन आयोजन किया जाता है।

8 वर्षों में 15,000+ माताओं को लाभ: भक्तामर गर्भ संस्कार कार्यक्रम बना गर्भवती महिलाओं के लिए प्रेरणादायक पहल

नागपुर। भक्तामर गर्भ संस्कार कार्यक्रम आज देश-विदेश की हजारों गर्भवती महिलाओं के लिए आध्यात्मिक एवं सकारात्मक जीवनशैली का माध्यम बन चुका है। इंटरनेशनल भक्तामर हीलिंग के तत्वावधान में आयोजित यह विशेष कार्यक्रम पिछले आठ वर्षों से लगातार संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनीश जैन द्वारा किया जाता है और इसका उद्देश्य गर्भवती माताओं को आध्यात्मिक ऊर्जा, सकारात्मक विचार और मानसिक शांति प्रदान करना है।

डॉ. अनीश जैन का कहना है कि “दिया है आदिनाथ ने, तो संभालेंगे आदिनाथ” इसी विश्वास के साथ यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क प्रदान की जा रही है। अब तक लगभग 15,000 से अधिक माताएं इस कार्यक्रम का लाभ ले चुकी हैं और हर दिन नई माताएं इससे जुड़ रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान भक्तामर स्तोत्र का ध्यान, सकारात्मक चिंतन तथा गर्भ संस्कार से जुड़े विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाता है। डॉ. अनीश जैन को भक्तामर स्तोत्र को ध्यान के रूप में प्रस्तुत करने वाले तथा भक्तामर गर्भ संस्कार के प्रणेता के रूप में भी जाना जाता है।

उन्होंने बताया कि अनेक माताएं इस कार्यक्रम के माध्यम से आध्यात्मिक रूप से जुड़कर अपने गर्भकाल को सकारात्मक और आनंदमय बना रही हैं। कई माताएं भावुक होकर यह भी कहती हैं कि “मैं भगवान आदिनाथ की मां हूं।” जब उनसे कार्यक्रम की फीस के बारे में पूछा जाता है तो उनका सरल उत्तर होता है, “जब भक्ति प्रभु आदिनाथ की है, तो फीस किस बात की?”

प्रतिदिन रात 8 बजे ऑनलाइन आयोजन

यह कार्यक्रम प्रतिदिन रात 8:00 बजे Zoom के माध्यम से आयोजित किया जाता है, जिसमें देश-विदेश की गर्भवती महिलाएं निशुल्क शामिल हो सकती हैं।

Zoom ID: 832 1062 6362
Password: 4848

महत्वपूर्ण लिंक

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp