—Advertisement—

बड़ी पहल: ग्राम भाखेड़ा के सार्वजनिक कूप के जीर्णोद्धार हेतु 2 लाख रुपये मंजूर, ग्रामीणों में खुशी

Author Picture
Published On: 20 June 2026

—Advertisement—

ग्राम भाखेड़ा सार्वजनिक कूप जीर्णोद्धार के लिए जिला पंचायत सदस्य सुश्री राधा मालवीय की अनुशंसा पर 2 लाख रुपये स्वीकृत। जल संरक्षण, पेयजल व्यवस्था और ग्रामीण विकास को मिलेगा लाभ।

ग्राम भाखेड़ा सार्वजनिक कूप जीर्णोद्धार: पेयजल व्यवस्था मजबूत करने हेतु 2 लाख रुपये स्वीकृत

नागदा। जीवनलाल जैन।

ग्राम भाखेड़ा सार्वजनिक कूप जीर्णोद्धार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला पंचायत सदस्य सुश्री राधा मालवीय की अनुशंसा पर 2 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि ग्राम पंचायत कुंडला के अंतर्गत आने वाले ग्राम भाखेड़ा में स्थित वर्षों पुराने सार्वजनिक कूप के जीर्णोद्धार कार्य पर खर्च की जाएगी।

ग्रामीणों के अनुसार यह सार्वजनिक कूप गांव की पेयजल व्यवस्था का प्रमुख स्रोत है। लंबे समय से इसकी स्थिति जर्जर हो चुकी थी, जिसके कारण ग्रामीणों को पेयजल संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की मांग पर पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर एवं ब्लॉक अध्यक्ष शंकर पटेल के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सदस्य सुश्री राधा मालवीय द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए जिला पंचायत मद से 2 लाख रुपये की अनुशंसा की गई।

ग्रामीणों को मिलेगा बेहतर पेयजल

ग्राम पंचायत को राशि आवंटित होने के बाद अब सार्वजनिक कूप का जीर्णोद्धार कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। इस कार्य से न केवल ग्रामीणों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा बल्कि जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।सुश्री राधा मालवीय ने कहा कि “जल ही जीवन है” और जल स्रोतों का संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि गांव के इस महत्वपूर्ण जल स्रोत के जीर्णोद्धार का अवसर मिलने पर वे सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करती हैं।

जल गंगा संवर्धन अभियान पर भी उठाए सवाल

सुश्री मालवीय ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों से जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है, लेकिन कई महत्वपूर्ण जल संरचनाएं आज भी उपेक्षा का शिकार हैं।उन्होंने जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक में प्रस्ताव रखते हुए कहा कि नागदा, खाचरोद और उज्जैन जिले में सैकड़ों स्टॉप डेम लाखों रुपये की लागत से बनाए गए थे, लेकिन मरम्मत और रखरखाव के अभाव में वे बेकार पड़े हुए हैं।

स्टॉप डेम की मरम्मत से बढ़ेगा जल स्तर

राधा मालवीय के अनुसार यदि इन स्टॉप डेमों की समय पर मरम्मत कराई जाए तो प्रत्येक गांव में जल भराव की स्थिति बेहतर होगी। इससे भूजल स्तर बढ़ेगा, सिंचाई क्षेत्र का विस्तार होगा और किसानों को लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि जल संरक्षण की दिशा में केवल नए निर्माण ही नहीं बल्कि पुराने जल स्रोतों और संरचनाओं का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है।

ग्रामीणों ने जताया आभार

इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने सार्वजनिक कूप के जीर्णोद्धार के लिए सुश्री राधा मालवीय का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि मुकेश धानक, रामलाल जी, ताज मोहम्मद जी, सालाग्राम जी, दशरथ जी, मोहन जी, रामरतन जी, राजाराम जी, रायसिंह जी, रईस जी, शाकिर खान, गुड्डू जी, मोहम्मद अखलाल, गोरधन लाल, सुमित, अनिल, रोहित, सोनू, राजू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर

जीवनलाल जैन, नागदा
📞 9179662633

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp