जयंत गोहे
ब्यूरो चीफ
बैतूल
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शासकीय कन्या शाला में हुआ पौधारोपण
Betul/ 11 जुलाई 2026 को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की योजना मेरा युवा भारत बैतूल के द्वारा “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत शासकीय कन्या शाला गंज बैतूल परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नर्मदा प्रसाद मिश्रा, ज्योति गीद, शिक्षक महेश गुंजेले, राधेलाल बनखेडे व धनंजय सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। मेरा युवा भारत बैतूल के स्वयंसेवकों द्वारा विद्यालय परिसर में छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। पौधरोपण के दौरान वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में पेड़ लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। “मेरा युवा भारत” के माध्यम से जिले भर में युवा मंडल, महिला मंडल और स्वयंसेवकों द्वारा लगातार पौधारोपण किया जा रहा है। साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी स्वयं लेने का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर महेश गुजेले ने बताया कि पेड़ हमें ऑक्सीजन, छाया, फल, औषधि और शुद्ध वातावरण प्रदान करते हैं। पेड़ केवल पर्यावरण ही नहीं बल्कि मानव जीवन के आधार हैं। राधेलाल बनखेडे ने अपने संबोधन में जल संरक्षण और वृक्ष संरक्षण को एक-दूसरे से जोड़ते हुए कहा कि यदि हम पेड़ बचाएंगे तभी जल बचेगा और जीवन बचेगा। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीयन की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। पोर्टल के माध्यम से युवा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों, प्रशिक्षण और सेवा कार्यों से जुड़कर देश निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम में शिक्षक सुरेश बनकर, सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
