—Advertisement—

BCLL ने रूट 413 पर शुरू की 8 नई रेड बसें, पिपलानी से सेर सपाटे तक जाएगी

Author Picture
Published On: 20 November 2025
Untitled design 2025 11 20T033030.252

—Advertisement—

भोपाल: शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक मजबूत और सुविधाजनक बनाने के लिए भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (BCLL) ने रूट नंबर 413 पर 8 नई रेड बसों की शुरुआत की है। यह बस सेवा कोकता से शुरू होकर सैर सपाटा होते हुए नीलबड़ तक यात्रियों को जोड़ती है। बस सेवा सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलती है, जिससे प्रतिदिन लगभग 3,500 यात्री सीधे और किफायती तरीके से यात्रा कर सकते हैं। नई बसों के परिचालन से न केवल दैनिक यात्रियों की सुविधा बढ़ी है, बल्कि शहर के लोगों के लिए सार्वजनिक परिवहन का भरोसा भी मजबूत हुआ है।

पिपलानी से सेर सपाटे तक जाएगी बस :

bhopal news 1

रूट 413 शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों से होकर गुजरता है, जिनमें पिपलानी, प्रभात चौराहा, बोर्ड ऑफिस चौराहा, नूतन कॉलेज, बिट्टन मार्केट, नेहरू नगर चौराहा और सैर सपाटा शामिल हैं।
इस रूट में कई कॉलेज और कोचिंग संस्थान है जिसकी वजह ये छात्रों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहा है। अब छात्रों और युवा यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार या महंगी निजी यात्रा की जरूरत नहीं है। इससे उन्हें सुरक्षित, आसान और किफायती सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिल रही है, जो उनकी रोजमर्रा की यात्रा को और सरल बनाती है।

BCLL में लगभग 100 बसे होगी शामिल :

image 1200x675 60e6e9f82cce6

नई बस सेवा के साथ ही BCLL का कुल बस बेड़ा भी एक साल के भीतर लगभग 100 बसों के करीब पहुँच गया है। इनमें से 33 से अधिक बसें CNG पर और करीब 50 बसें डीजल से संचालित हो रही हैं।
बढ़ता बस बेड़ा और नए रूट शहर में सार्वजनिक परिवहन को और अधिक प्रभावी, पर्यावरण अनुकूल और यात्रियों के लिए सुविधाजनक बना रहे हैं। भविष्य में BCLL और अधिक रूट और बसों के साथ शहरवासियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने की योजना बना रहा है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp