—Advertisement—

Bandhavgarh Tiger Reserve में मिला संदिग्ध बाघ का कंकाल, मौत के कारणों की जांच शुरू

Author Picture
Published On: 11 July 2026
Bandhavgarh Tiger Reserve में मिला संदिग्ध बाघ का कंकाल, मौत के कारणों की जांच शुरू

—Advertisement—

Bandhavgarh Tiger Reserve में मिला संदिग्ध बाघ का कंकाल, मौत के कारणों की जांच तेज

रिपोर्ट – संभागीय ब्यूरो प्रमुख सुनील रैदास

उमरिया। Bandhavgarh Tiger Reserve  के ताला परिक्षेत्र अंतर्गत मझखेता बीट के घने जंगल में मानसून गश्त के दौरान एक मांसाहारी वन्यजीव का कंकाल मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में वन अधिकारियों ने आशंका जताई है कि यह कंकाल बाघ का हो सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जैविक (बायोलॉजिकल) जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

सूचना मिलते ही फील्ड डायरेक्टर, उप संचालक एवं वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे क्षेत्र में डॉग स्क्वाड (खोजी कुत्तों) की मदद से सर्च अभियान चलाया गया तथा मेटल डिटेक्टर से भी जांच की गई, ताकि घटनास्थल से कोई महत्वपूर्ण साक्ष्य छूट न जाए।

3a 4

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के दिशा-निर्देशों के अनुसार अधिकारियों की मौजूदगी में कंकाल का बारीकी से परीक्षण किया गया। वैज्ञानिक जांच के लिए आवश्यक जैविक नमूने (Biological Samples) एकत्र किए गए। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मौके पर ही कंकाल का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

वन विभाग की विशेष टीम अब पूरे मामले की जांच कर रही है। लैब रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कंकाल वास्तव में बाघ का है या नहीं, उसकी उम्र कितनी थी तथा उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल वन विभाग सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहा है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp