—Advertisement—

बलवारी से पावागढ़ जा रहे पदयात्रियों का गंधवानी में भव्य स्वागत

Author Picture
Published On: 4 October 2026
758f9fe2 61d8 4a93 b227 afb7449bcd86

—Advertisement—

बलवारी से पावागढ़ जा रहे पदयात्रियों का गंधवानी में शिवसेना संगठन ने पुष्पवर्षा और जलपान के साथ भव्य स्वागत किया।

बलवारी से पावागढ़ जा रहे पदयात्रियों का शिवसेना ने किया भव्य स्वागत

पुष्पवर्षा और जलपान के साथ किया अभिनंदन, जय माता दी के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

दैनिक स्वराज वाणी
गंधवानी। मां कालिका के परम धाम पावागढ़ (गुजरात) के लिए बलवारी से रवाना हुए पैदल यात्रियों का गंधवानी पहुंचने पर तहसील कार्यालय के सामने शिवसेना संगठन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने पदयात्रियों पर पुष्पवर्षा कर जलपान एवं स्वल्पाहार कराया।

तेजवंत राव के नेतृत्व में पिछले 11-12 वर्षों से बलवारी से पावागढ़ तक यह पदयात्रा आस्था और श्रद्धा के साथ निकाली जा रही है। पदयात्रा के गंधवानी पहुंचते ही शिवसेना कार्यकर्ताओं ने “जय माता दी” के जयकारों के साथ यात्रियों का अभिनंदन किया और उनकी सुखद एवं सफल यात्रा की मंगलकामना की।

स्वागत कार्यक्रम में शिवसेना तहसील प्रमुख दीप सिंह बरनाला एवं उपप्रमुख जय जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान रवि वर्मा, रोहित चौहान, अजय जाधव, दीपक प्रजापत सहित बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

9ff9eecb 2f62 49cc a641 2cfff5b4a081

कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से पदयात्रियों को जलपान और स्वल्पाहार कराया। इसके बाद माता रानी के जयकारों के साथ सभी पदयात्रियों को पावागढ़ की आगे की यात्रा के लिए विदाई दी गई।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp