—Advertisement—

बदनावर में निःशुल्क नेत्र शिविर, 58 मरीजों की जांच और 8 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

Author Picture
Published On: 8 October 2026
बदनावर

—Advertisement—

बदनावर में निःशुल्क नेत्र शिविर, 58 मरीजों की जांच और 8 मोतियाबिंद मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित 

राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में मोतियाबिंद सहित विभिन्न नेत्र रोगों की हुई जांच, पात्र मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा

बदनावर, जिला धार। गीता वेलफेयर एंड हेल्थ फाउंडेशन, धार द्वारा राष्ट्रीय अंधत्व नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शंकरा आई सेंटर, इंदौर के सहयोग से बदनावर में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर नेत्र जांच और उपचार का लाभ लिया।

शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी धार डॉ. अनीता सिंगारे, डीपीएम डॉ. सौरभ बोरासी, जिला चिकित्सालय धार के नेत्र रोग विशेषज्ञ तथा डॉ. शांतीलाल मुजाल्दा के मार्गदर्शन में किया गया। नेत्र चिकित्सा सहायक रजनीश पाटीदार ने मरीजों की नेत्र जांच की।

58 मरीजों की हुई जांच, 8 ऑपरेशन के लिए चयनित

शिविर का जांच एवं भर्ती स्थल शासकीय अस्पताल, बदनावर निर्धारित किया गया था, जबकि ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों का उपचार शंकरा आई हॉस्पिटल, इंदौर में किया जाना है। शिविर के दौरान कुल 58 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। जांच के बाद 8 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।

चयनित मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के साथ आवश्यकतानुसार लेंस प्रत्यारोपण की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। संस्था की ओर से मरीजों की जांच, उपचार, ऑपरेशन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं निःशुल्क किए जाने की जानकारी दी गई।

whatsapp image 2026 10 08 at 12.05.01 am 1

मोतियाबिंद समेत विभिन्न नेत्र रोगों की जांच

शिविर में मरीजों की मोतियाबिंद और काले मोतियाबिंद से संबंधित जांच की गई। इसके अलावा आंखों में लालिमा, जलन, एलर्जी तथा अन्य नेत्र संबंधी समस्याओं की भी जांच की गई। मरीजों को उनकी समस्या के अनुसार आवश्यक उपचार और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

संस्था की ओर से बताया गया कि ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को बदनावर से इंदौर ले जाने और ऑपरेशन के बाद वापस लाने की व्यवस्था भी संस्था द्वारा की जाएगी।

आयोजन में इनका रहा सहयोग

शिविर के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में गीता वेलफेयर एंड हेल्थ फाउंडेशन की ओर से सचिन गुप्ता, महेश कुमार वर्मा, योगेन्द्र तिवारी और सुमित ठाकुर ने सहयोग किया। वहीं शंकरा आई हॉस्पिटल की ओर से लोकेश करोड़ीवाल और संध्या राठौड़ ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।

संस्था ने आमजन से अपील की कि आंखों में धुंधलापन, मोतियाबिंद, लालिमा, जलन या अन्य किसी प्रकार की नेत्र संबंधी समस्या होने पर उसे नजरअंदाज न करें। समय रहते नेत्र विशेषज्ञ से जांच और उपचार कराने से दृष्टि संबंधी गंभीर समस्या से बचाव किया जा सकता है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp