*स्व. Babulal Jain की स्मृति में निःशुल्क चिकित्सा तथा नेत्र एवं दंत ऑपरेशन शिविर का आयोजन*
साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सालय का हुआ शुभारंभ
मुरैना/राजाखेड़ा (मनोज जैन नायक) पीड़ित मानव की सेवा करना ही परम धर्म है । दूसरों की भलाई अथवा परोपकार करने के समान कोई दूसरा धर्म नहीं है । धर्म हमें सिखाता है कि मानव जीवन का सबसे बड़ा कर्तव्य निःस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सहायता करना और समाज में प्रेम व सद्भाव फैलाना है। इसी बात को दृष्टिगत रखते हुए श्री Babulal Jain सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा स्व. श्री बाबूलाल जैन की स्मृति में 31वां निःशुल्क चिकित्सा तथा नेत्र एवं दंत ऑपरेशन शिविर का आयोजन 08 जुलाई को कुन्द कुन्द विद्यालय राजाखेड़ा (धौलपुर) में आयोजित किया गया ।
संस्था के ट्रस्टी, अंतर्राष्ट्रीय कवि एवं मध्य प्रदेश पुलिस के सेवानिवृत महानिदेशक पवन जैन आई पी एस ने बताया कि
स्व. सेठ बाबूलाल जैन स्मृति संस्थान का 31 वां नेत्र ऑपेरशन एवं दंत चिकित्सा शिविर बुधवार को कुंद कुंद दिगंबर जैन विद्यालय में सम्पन्न हुआ । उक्त शिविर में खराब मौसम एवं भारी वर्षा के बाबजूद भी 275 से अधिक मरीजों का परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गई। इनमे से 24 मरीजों को नेत्र ऑपेरशन के लिए चयनित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं भी प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा लाभान्वित की गई।

शिविर उद्घाटन सत्र में मुरैना के वरिष्ठ दंत चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि धन्य हैं राजाखेड़ा के वे सपूत जो ईश्वर स्वरूप पीड़ित मानवता के लिए दशकों से अपना सर्वस्व अर्पित कर रहे हैं। धौलपुर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बी. डी. जिंदल ने भी ट्रस्ट को सेवा की प्रतिमूर्ति बताते हुए इसमें सेवा कार्य करने को अपना सौभाग्य कहा।
संस्थान के ट्रस्टी अंतरराष्ट्रीय कवि एवं मध्य प्रदेश पुलिस के पूर्व वं महानिदेशक पवन जैन ने बोलते हुए कहा कि ट्रस्ट के ट्रस्टियों का मूलमंत्र है कि “एक रोज किसी गूंगे से बातें करके देखो, एक रोज किसी अंधे के सपने बुनकर देखो’, मिल जाएगा तुम्हें अर्थ जीवन का, एक रोज किसी का दर्द मिटाकर देखो’। जैन ने कहा कि ट्रस्ट पिछले 26 वर्ष से निरंतर पीड़ित मानवता की सेवा में विभिन्न प्रकार के शिविर आयोजित कर रहा है। जैन ने कहा कि मिला सबका साथ तो सेवा की भावना पूरी तरह से साकार हो रही है । सभी के सहयोग से पीड़ितों की सेवा करने में ट्रस्ट सफल हो रहा है।
नेत्र चिकित्सा शिविर के साथ पोलियो शिविर एवं विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर भी शामिल हैं। अब इन सेवाओं को मातृभूमि में नियमित साप्ताहिक स्तर पर भी आरम्भ किया जा रहा है जहां ग्वालियर, भोपाल, जयपुर और आगरा के प्रख्यात विशेषज्ञ हर सप्ताह राजाखेड़ा आकर लोगो का निशुल्क इलाज करेंगे। यह ग्रामीण क्षेत्र के उन लोगो के लिए बड़ी राहत होगी, जो गंभीर मरीजों को महंगे चिकित्सा परामर्श शुल्क के कारण गुणवत्तापूर्ण विशेषज्ञ चिकित्सको का लाभ नही ले पाते। ट्रस्टी एवं उप महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक देवेंद्र जैन ने ट्रस्ट द्वारा मानवता की सेवा में किये गए कार्यो की जानकारी दी।

उद्घाटन समारोह में आगरा के डॉ. प्रांजल गुप्ता, स्त्री एवं महिला रोग चिकित्सक डॉ. निकिता गुप्ता, समाजसेवी विनोद पूर्णावत, आगरा के व्यवसायी आर. के. गुप्ता, एड. अश्वनी जैन, देश दीपक गुप्ता, अनूप गुप्ता, हिमांशु गुप्ता लकी जैन ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए ।
*साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सालय का हुआ उद्घाटन*
शिविर के साथ ही विद्यालय परिसर में ही ट्रस्ट के साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकितसालय का भी उद्घाटन किया गया। पवन जैन ने बताया कि इस चिकितसालय में प्रति सप्ताह दो प्रख्यात विशेषज्ञ चिकिसक पहुंचकर अपनी निशुल्क सेवा प्रदान किया करेंगे। महीने में चार दिवस ये सेवाएं ट्रस्ट द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी।
*माह में दो बार होगा शिविर का आयोजन*
ट्रस्टी पवन जैन ने बताया कि नेत्र रोगियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए अब माह में दो बार नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। मरीजों की संख्या अधिक होने पर शिविर की संख्या भी बढाई जायेगी। जिससे कोई भी चिकित्सा सुविधा से वंचित ना रह सके। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
