कानवन पुलिस का ““Safe Click 2.0” अभियान, कई स्कूलों में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
कानवन पुलिस ने श्रीमान डीजीपी महोदय के निर्देशन में सेफ क्लिक 2.0 के तहत साइबर सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया गया।।
पुलिस कार्यवाही का विवरण–
जिला ब्यूरो विजय द्विवेदी
सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में श्रीमान डीजीपी महोदय श्री कैलाश मकवाना के निर्देशन में देश का सबसे बङा साइबर सुरक्षा जागरुकता अभियान Safe Click 2.0 चलाया जा रहा है। जिसके पालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री सचिन शर्मा एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्रीमति पारुल वेलापुरकर एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विजय डाबर द्वारा सम्पूर्ण धार जिले में प्रभावी रूप से साइबर सुरक्षा जागरुगता अभियान चलाकर आमजन को जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अंतर्गत दिनांक 03.07.2026 को श्रीमान SDOP महोदय श्री अरविन्दसिंह तोमर के निर्देशन में थाना प्रभारी कानवन रविन्द्र कुमार बारिया एवं कानवन टीम द्वारा थाना कानवन क्षेत्र ग्राम बिड़वाल में स्थित श्री सरदार पटेल विद्या मंदिर हाई सेकेंडरी स्कूल बिडवाल ,ग्राम कोद में स्थित प्रगति अकैडमी हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राम अम्बोदिया के स्थित वर्थिंगटन इंटरनेशनल स्कूल अंबोदिया एवं कस्बा कानवन में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल कानवन में विशेष कार्यक्रम रखा गया। जिसमें श्री सरदार पटेल विद्या मंदिर हाई सेकेंडरी स्कूल बिडवाल के प्राचार्य राहुल जी बाफना ,प्रगति अकैडमी हायर सेकेंडरी स्कूल टीम कैमलिया के डायरेक्टर सोमेंद्र सिंह जी राठौर प्राचार्य महोदय घनश्याम सिंह जी पंवार,वर्थिंगटन इंटरनेशनल स्कूल अंबोदिया प्राचार्य प्रशांत जी पाटीदार,सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल कानवन प्राचार्य विशाल जी नाहर व शिक्षक,छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
जिसमें स्कूल के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को साइबर फ्रॉड एवं साइबर अपराधियों से बचाव सम्बंधी निर्देश दिये गये एवं डिजिटल अरेस्ट, लुभावने ऑफर, बेबसाइटों के प्रयोग, अंजान लिंक खोलने आदि के सम्बंध में समझाया गया।

साइबर फ्रॉड बचाव सम्बंधी बिन्दु –
1. अनजान नंबरों से आने वाले कॉल्स पर भरोसा न करें।
2. अनजान नंबर से आए लिंक / फोटो/वीडियो/ एपीके (APK) फाइल्स डाउनलोड न करें।
3. किसी भी प्रकार की लॉटरी, ईनाम, कैश बैक, केबीसी लकी ड्रॉ, जॉब, लोन, बीमा आदि के लुभावने ऑफर्स से सावधान रहें।
4. सोशल मीडिया, मेसेजिंग एप जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, वॉट्सएप, टेलीग्राम आदि पर 2-स्टेप वेरिफिकेशन विकल्प ऑन रखें।
5. किसी भी अंजान स्टोर संचालक, दुकानदार या कॉलकर्ता को अपने दस्तावेज अथवा ओटीपी प्रदान न करें।

