—Advertisement—

,

“इंदौर में सम्पन्न हुआ जैन सितारे अवार्ड समारोह | इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ जैन फोरम ने 65 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Author Picture
Published On: 7 September 2025
WhatsApp Image 2025 09 07 at 7.02.40 AM1

—Advertisement—

इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ जैन फोरम का जैन सितारे अवार्ड समारोह सम्पन्न।
राजेश जैन दद्दू
इंदौर
आज पहली बार दलाल बाग एरोड्रम रोड इंदौर पर सभी सम्प्रदायों के आचार्य साधु भगवन्तों की उपस्थिति में सभी दिगम्बर ,श्वेताम्बर, तेरापंथ, ओसवाल सभी सम्प्रदाय के जैनो को एक करनें की बात हुई। फोरम के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि आयोजन में पधारे परम पूज्य आचार्य विश्वरत्न सागर सूरीश्वर महराज परम पूज्य राजेश मुनि महाराज कीर्ति रत्न विजय महाराज एवं दिगंबर जैन आचार्य विप्रणत सागर जी,मुनि श्री अध्ययन रत्न सागर,मुनि श्री शुद्धात्म सागर महाराज ने अपने अपने विचारों में सभी जैनीयो को एक होने की बात कही सभी संतों ने एक स्वर में कहा की आप सभी अपनी अपनी मान्यताओं परम्पराओं का निर्वहन अपने अपने हिसाब से करें परन्तु जब समाज की बात हों तो अपने आप को जैन कहने की आदत डालना होगी। आयोजन के प्रमुख सुत्रधार अशोक मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दौर में जैन एकता बहुत महत्वपूर्ण है और यह कहावत हमें नहीं भूलना चाहिए बटोगे तो कटोगे, एक रहोगे तो नेक रहोगे। जैन समाज का प्रभाव प्रभुत्व और प्रतिनिधित्व तभी बढ़ेगा जब हम सब एकजुट होकर रहेंगे ‌। इसीलिए आज हमने अंगदान करने वाले भारतीय सैनिक अवार्ड प्राप्त और साइंटिस्ट पत्रकार गोल्ड मेडलिस्ट लेखक ऐसे सभी प्रतिभाओं का सम्मान किया जो समग्र जैन समाज से हैं |
जैन समाज को भी एक रहने आवश्यकता है क्योकि एकता से ही सब संभव हैं |
जैन सितारे अवार्ड के संस्थापक अशोक जी मेहता, कांतिलाल जी बंम काफी वर्षों से सभी जैन समुदाय को एक करनें में लगे हैं। आप दोनों के प्रयास एवं भगवंत सिंह नागोरी, राजीव भांडावत, प्रदीप बम्बोरी के सहयोग से जैन सितारे अवार्ड का आयोजन किया गया। आयोजन में जैन परिवार के 65 प्रतिभावान व्यक्तित्व देश के सेनानी,अंग दान करने वाले, पत्रकार, वरिष्ठ डाक्टर एवं अलग अलग विधाओं में जैन परिवार का नाम रोशन करने वालों का जैन सितारे अवार्ड से सम्मानित किया गया।
समारोह में विशेष अतिथि के रूप में क्रष्ण मुरारी मोघे उपस्थित थे। मोघे जी ने भी जैन समाज को एकजुट और संगठीत होने की बात कही। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जन डॉ जैनेन्द्र जैन केलाश वेद निर्मल कासलीवाल इन्द्रर सेठी प्रदीप बड़जात्या मंयक जैन मनोज बाकलीवाल एवं अनामिका बाकलीवाल साधना दगडे साधना मदाभत विजया जैन आदि सेकंडों की संख्या में समाज जन उपस्थित हुए।
अंत मे आभार जयेश कोठारी ने माना।

WhatsApp Image 2025 09 07 at 7.02.40 AM

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp