—Advertisement—

अथाई मीडिया इंटरनेशनल की सद्भावना यात्रा सम्पन्न, 25 पत्रकार-साहित्यकार हुए शामिल

Author Picture
Published On: 8 October 2026
7505a760 c012 49d5 93f1 7cd4042a5d94

—Advertisement—

अथाई मीडिया इंटरनेशनल की आठ दिवसीय सद्भावना यात्रा हिमाचल प्रदेश में सम्पन्न। 25 पत्रकार-साहित्यकार शामिल, धर्मेंद्र सोनी अंतरराष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त।

अथाई मीडिया इंटरनेशनल की आठ दिवसीय सद्भावना यात्रा सम्पन्न, देशभर के पत्रकारों ने हिमाचल की वादियों में बढ़ाया भाईचारा

दैनिक स्वराज वाणी

शिमला। अथाई मीडिया इंटरनेशनल के संस्थापक एवं निदेशक डॉ. अखिल बंसल के निर्देशन में आयोजित आठ दिवसीय सद्भावना यात्रा उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। एक से आठ अक्टूबर तक आयोजित यात्रा में देशभर के 25 पत्रकार एवं साहित्यकार अपने परिवारों सहित शामिल हुए।

यात्रा दिल्ली से प्रारंभ होकर शिमला, कुल्लू, मनाली, रोहतांग और कसोल सहित हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया और मनाली स्थित हिडिंबा माता मंदिर में दर्शन किए।

पत्रकारों में एकता और सद्भाव बढ़ाना उद्देश्य

डॉ. अखिल बंसल ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों एवं साहित्यकारों के बीच आपसी संवाद, भाईचारा और संगठनात्मक एकता को मजबूत करना है। उन्होंने भविष्य में बाली अथवा थाईलैंड की अंतरराष्ट्रीय यात्रा आयोजित करने की योजना की जानकारी भी दी।

धर्मेंद्र सोनी अंतरराष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त

शिमला में 2 अक्टूबर को आयोजित बैठक में जोधपुर के ‘उद्योग भारती’ संपादक धर्मेंद्र सोनी को अथाई मीडिया इंटरनेशनल का अंतरराष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया। यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

442a0b2a 9165 4000 8529 305b7b2c1b01

रोहतांग में देशभक्ति के गीत, कसोल में समापन

रोहतांग दर्रे पर पत्रकारों एवं साहित्यकारों ने देशभक्ति गीतों के साथ यात्रा का आनंद लिया। सात अक्टूबर को कसोल में कैंपफायर कार्यक्रम के साथ यात्रा का समापन हुआ।

यात्रा में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल जैन आईपीएस, उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह चंदेल, कोषाध्यक्ष दिनेश सिंगल, मीडिया प्रभारी डॉ. रीना सिन्हा, एन.पी. अग्रवाल, प्रदीप मजूमदार और रजत जैन सहित अनेक पत्रकार एवं साहित्यकार शामिल रहे।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp