—Advertisement—

अनिका के इलाज के लिए महेश पटेल व विधायक सेना महेश पटेल ने ₹1.51 लाख सहायता की घोषणा की

Author Picture
Published On: 4 October 2026
ba9453d0 9b19 48d1 b82d 09b542b7cdb2

—Advertisement—

गंभीर बीमारी से जूझ रही अनिका शर्मा के इलाज के लिए महेश पटेल और जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने ₹1.51 लाख की सहायता देने की घोषणा की।

गंभीर बीमारी से जूझ रही अनिका के इलाज के लिए महेश पटेल व विधायक सेना महेश पटेल ने ₹1.51 लाख सहायता की घोषणा की

दैनिक स्वराज वाणी
ब्यूरो रिपोर्ट: खलील मंसूरी
आलीराजपुर। गंभीर बीमारी से जूझ रही अनिका शर्मा के इलाज के लिए आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल एवं जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने ₹1 लाख 51 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। अनिका के उपचार के लिए बड़ी राशि की आवश्यकता होने के कारण परिवार और परिचितों द्वारा आर्थिक सहयोग जुटाया जा रहा है।

महेश पटेल ने कहा कि अनिका समाज की बेटी है और उसके इलाज में सहयोग के लिए सभी सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने नगर एवं जिले के नागरिकों, सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों से अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि अनिका को अपनी बेटी मानकर वे मदद के लिए आगे आए हैं। सामूहिक प्रयास से परिवार को उपचार का खर्च जुटाने में बड़ी सहायता मिल सकती है। उन्होंने लोगों से मानवीय संवेदना के साथ परिवार का साथ देने की अपील की, ताकि अनिका को बेहतर उपचार मिल सके और वह स्वस्थ होकर अपनी पढ़ाई जारी रख सके।

अनिका के परिवार एवं मित्र भी उपचार के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। महेश पटेल ने विश्वास जताया कि समाज के सहयोग से परिवार को इस कठिन समय में बड़ी राहत मिलेगी।

47884f20 1889 4e7e 8d88 dbd93f6f8808

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp